Thursday, May 2, 2024
HomeBollywood40 बर्थडे अपनी बेटी के साथ मानती हुई दिखी प्रियंका जहां साथ...

40 बर्थडे अपनी बेटी के साथ मानती हुई दिखी प्रियंका जहां साथ थी उनकी तमन्ना

- Advertisement -
40 बर्थडे अपनी बेटी के साथ मानती हुई दिखी प्रियंका जहां साथ थी उनकी तमन्ना 1

प्रियंका चोपड़ा जोनास ये नाम आज सिर्फ़ बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी मज़बूत पहचान बना चुका है। ये भारतीय महिला सिर्फ़ एक अभिनेत्री नहीं हैं बहुत बड़ी प्रोड्यूसर, मॉडल और सिंगर भी हैं। 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली ये अदाकारा हजारों लड़कियों के लिए मोटिवेशन है। इन्होंने कई फ़िल्मफेयर अवार्ड्स अपने नाम कराए हैं और साथ ही भारत सरकार से पद्मा श्री अवार्ड हासिल कर बहुत सम्मान और प्यार बटोरा है।

40 बर्थडे अपनी बेटी के साथ मानती हुई दिखी प्रियंका जहां साथ थी उनकी तमन्ना 2

ये पूरे विश्व में सबसे अधिक प्रभावित करने वाली महिलाओं में गिनी जाती हैं। ये बहुत ही मज़बूत और साहसी महिला में से एक है जो कभी किसी से नहीं डरी बिहार के जमशेदपुर से निकली ये लड़की आज विदेशों में घूम रही हैं। तमिल फ़िल्म थमीजन से अपनी फ़िल्म का डेब्यू कर सबको पीछे छोड़ अब हॉलीवुड में बड़ गई है। अंदाज़, ऐतराज, डॉन, क्रिश, कमिने, मेरी कोम, बाजीराव मस्तानी जैसी एक से एक बेहतरीन फ़िल्म देकर इन्होंने एक तरफ़ बॉलीवुड तो दूसरी तरफ़ द मैट्रिक्स, वी कैन बी हीरोज, द व्हाइट टाइगर से हॉलीवुड इंडस्ट्री को भी अपनी ओर खीच रखा है। अमेरिकन सिंगर निक जोनस से विवाह कर ये अब विदेश में ही सेटल हो चुकी हैं। इन्होंने अपना म्यूजिक कैरियर भी 2002 में ही शुरू कर दिया था जिसकी शुरुवात गाने उल्लाठाई किल्लाही से की थी वहीं इन्होंने 2005 में तिनका-तिनका भी गया था। साथ ही-सा रे गा मा पा में भी इन्होंने लाइव गया था। इसके साथ प्रियंका की रुचि चैरिटी में भी है, ये अपनी 10% कमाई दान के रूप में ” द प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड एजुकेशन में देती हैं। जहां वह लड़कियों की शिक्षा के लिए ज़्यादा ध्यान देती हैं। उनके विचार लड़का और लड़की दोनों के समान हैं वे बहुत बड़ी फेमिनिस्ट हैं जिसकी वज़ह है कि वह हजारों की इंस्पिरेशन है अपने कई इंटरव्यूज में इन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में भी बताया है। आज सभी इनके विचार और कहानी दोनों को सुनना पसंद करते हैं। उनकी ज़िन्दगी की बात करे तो हाल ही में उनकी बेटी सेरोगेसी के माध्यम से जन्म लिया है। खबरों की माने तो, ग्लोबल एक्ट्रेस 18 जुलाई को अपना 40 बर्थडे सेलीब्रेट करती हुई दिखी है जिसकी पोस्ट उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर की है जहां वह अपनी बेटी मालती के साथ भी दिखाई दी और उनकी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना भट्ट भी उनके साथ दिखी। जिन्होंने कैप्शन डालकर प्रियंका को विश किया जिसमें अपना प्यार उनकी तरफ़ दिखाया। तस्वीरों में वे बहुत अच्छे पोज दे रही हैं। बता दें एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा वायरल नहीं किया उन्होंने उसे इमोजी से ढक दिया था। अपने बच्चों के साथ पूरे परिवार के साथ वे बहुत बढ़िया दिख रही है। उनकी बेटी 7 महिने की हो चुकी है।

40 बर्थडे अपनी बेटी के साथ मानती हुई दिखी प्रियंका जहां साथ थी उनकी तमन्ना 3

प्रियंका के फैशन की बात करें तो वे एक से एक स्टाइलिश कपड़े पहनती है जिसे वह किसी को जज भी नहीं करने देती। देश विदेश में उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं और उनकी सफलता की भी चर्चा करते रहते हैं। अपने बर्थ डे पर भी उन्होंने अपनी बेटी के साथ ट्विनिंग की थी, सभी उन्हें बहुत आगे देखना चाहते है और अभी वैसे तो वे एक ऊंचा मुकाम हासिल भी कर चुकी हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular