Saturday, April 27, 2024
HomeBollywood2023 में आएंगे खान अपनी तीन फिल्मों के साथ, दो में साथ...

2023 में आएंगे खान अपनी तीन फिल्मों के साथ, दो में साथ दिखेंगी दीपिका

- Advertisement -

 

2023 में आएंगे खान अपनी तीन फिल्मों के साथ, दो में साथ दिखेंगी दीपिका 1

हर रोज़ आ रही खबरें तो यही कह रहीं है कि जवान जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। शाहरुख खान के 4 साल बाद हो रहे कमबैक को सभी बहुत सपोर्ट कर रहे हैं। फ़िल्म से सम्बंधित ख़बर मीडिया में बनी हुई है और फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ अभिनेता भी दिखने वाले हैं। खबरों की मानें तो साउथ के सबसे खूंखार अभिनेता विजय सेतुपति ने 300 करोड़ के बजट में 21 करोड़ की डिमांड की है। उन्होंने अपनी फीस 15 से बड़ाकर 21 करोड़ तक की कर दी है। आजकल साउथ और बॉलीवुड दोनों के अभिनेता कई फ़िल्मों में एक साथ काम करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसमें से यह फ़िल्म भी उन में से एक होगी।

2023 में आएंगे खान अपनी तीन फिल्मों के साथ, दो में साथ दिखेंगी दीपिका 2

क्योंकि इस फ़िल्म के लिए विजय और 2 फ़िल्मों के ऑफर को ठुकरा चुके हैं इसलिए वे इससे मनचाहा पैसा चार्ज करेंगे। शाहरुख खान के साथ लीड रोल में अभिनेत्री नयनतारा दिखने वाली है, जो की उनके साथ रोमांस करती हुई भी दिखाई जाएंगी। सपोर्टिंग कास्ट में सोनिया मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी दिखने वाले है जिनकी फैन फॉलोइंग तो अलग स्तर पर बनी हुई है। कई दिनों की खबरों को देखे तो अभिनेत्री दीपिका भी इस फ़िल्म में दिखने वाली है, पर अगर लीड रोल में नयनतारा है तो दीपिका का क़िरदार क्या रहेगा? इसका जवाब ऐसा है कि दीपिका कैमियो करती हुई नज़र आएंगी और शाहरुख खान के डबल रोल होने वाले हैं।

2023 में आएंगे खान अपनी तीन फिल्मों के साथ, दो में साथ दिखेंगी दीपिका 3

जिसमें उनके एक किरदार की पत्नी दीपिका पादुकोण होगी, यह जोड़ी हमेशा से सिनेमा में प्यार बटोरती आई है। तो शायद इस फ़िल्म में इनके सीन्स का बहुत महत्त्व होगा, फ़िल्म 2023 में जून 2 को रिलीज़ की जाएगी। हालंकि, खान 4 साल बाद स्क्रीन पर दिखेंगे पर इस वर्ष वह स्क्रीन पर दिखाई नहीं देने वाले। अगले वर्ष ही उनको 3 फ़िल्मों में सिनेमाघरों में देखा जायेगा जिसमें सबसे पहले उन्हें पठान में देखा जायेगा जिसमें फिर से उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी और साथ में अभिनेता जॉन अब्राहिम भी होंगे। यशराज फ़िल्म के इस पोस्टर पर हद से ज़्यादा प्यार लुटाया जा रहा है। जवान में दीपिका तो पठान में सलमान खान कैमियो करते हुए देखे जाएंगे।

2023 में आएंगे खान अपनी तीन फिल्मों के साथ, दो में साथ दिखेंगी दीपिका 4

इस फ़िल्म के बाद शाहरुख डंकी नामक फ़िल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ दिखने वाले हैं, जो की शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और अपने इस उत्साह को वे मीडिया के साथ भी शेयर कर चुकी है। उन्होंने खान की तारीफ करते हुए ऐसा कहा था कि सर तो सुपरस्टार हैं, वे जहां जाते हैं वहां लोग उन्हें अपना मान लेते हैं। शाहरुख खान का देश भर में अलग फैन बेस है, जो कि हर वर्ष बड़ता ही है ऐसे में उनकी एक साथ 3 फिल्मों का आना बहुत बड़ी ख़बर को लेकर आता है। साउथ अभिनेता पूरे देश में छाए हुए हैं, ऐसे मे उनके फैंस और खान के फैंस फ़िल्म को जमकर सपोर्ट करते हुए नज़र आने वाले है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular