Tuesday, May 21, 2024
HomeBollywoodसलीम ने ऐसा क्या कहा कि सबको सलमान के शादी न करने...

सलीम ने ऐसा क्या कहा कि सबको सलमान के शादी न करने की वज़ह लगी पता।

- Advertisement -
सलीम ने ऐसा क्या कहा कि सबको सलमान के शादी न करने की वज़ह लगी पता। 1

सलीम अब्दुल रशिद खान एक अभिनेता, फ़िल्म प्रोड्यूसर और भारतीय स्क्रीन राइटर है, जिन्होंने कई कहानी और अच्छी स्क्रिप्ट्स बॉलीवुड सिनेमा के लिए लिखी है। जिसमें ये बेहद सफल रहे है, 1970 में इन्होंने भारतीय सिनेमा को पूरा बदल दिया था और बॉलीवुड नए-नए तरीकों से आगे लेजाने का जिम्मा उठाया था। जिसमें ये सफल भी हुए क्योंकि आज बॉलीवुड वाकई बहुत आगे हो चुका है।

सलीम ने ऐसा क्या कहा कि सबको सलमान के शादी न करने की वज़ह लगी पता। 2

शोले जो भारतीय सिनेमा की जबरदस्त फ़िल्म रही है उसके बाद सीता और गीता, जंजीर, दीवार, क्रांति और डॉन ये सभी फ़िल्मों के पीछे सलीम खान को धन्यवाद दिया जाता है। इनके 3 बेटे है सलमान, अरबाज और सोहैल। जिसमें से सलमान खान को तो टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता है और जिनके चर्चे भी आए दिन होते रहते हैं। वहीं बता दे सलीम खान ने अपने जीवन काल में 6 फ़िल्मफेयर अवार्ड और 2014 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी दिया गया।

सलीम ने ऐसा क्या कहा कि सबको सलमान के शादी न करने की वज़ह लगी पता। 3

वहीं उनके बेटे ने भी बॉलीवुड में अपना एक अलग स्थान बनाया हुआ है जहां उनको बहुत सम्मान मिलता है। उन्होंने भी अपने जीवन काल में एक से एक बढ़िया फ़िल्म की है, जिसमें डेब्यू उन्होंने मैने प्यार किया से किया था। उसके बाद अंदाज़ अपना अपना, बीवी हो तो ऐसी, हम अपके है कोन, हम साथ-साथ है, दबंग, रेडी और भी नई-नई फ़िल्म ये हर वर्ष देते रहते हैं। ये एक बहुत पैसा कमाने वाले, फ़िल्मों में बहुत पैसा लगाने वाले अभिनेताओं में गिने जाते है। वहीं इनके अगर निजी जीवन की बात की जाए तो ये 50 साल से ऊपर के हैं पर इन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

जानते है इसकी पूरी वज़ह

वैसे तो इनका नाम भारत की सबसे ऊंची अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ़ के साथ लिया जाता था। जहां ऐश्वर्या के साथ तो उनका अफेयर भी रह चुका है। बता दें कि ये दोनों अभिनेत्रियों की अब तो शादी हो चुकी है। हाल ही में कैटरीना ने विक्की कौशल और ऐश्वर्या ने कई वर्ष पहले अभिषेक बच्चन से कर ली थी।

सलीम ने ऐसा क्या कहा कि सबको सलमान के शादी न करने की वज़ह लगी पता। 4

वही सलमान अभी भी क्वारे हैं, इसकी कोई ख़ास वज़ह तो अभी सामने नहीं आई है पर हां इनके पिता सलीम खान ने हाल ही में बताया है कि सलामन किसी से प्यार ही नहीं करते अगर वे करते तो अब तक शादी कर लेते। जी हां उन्होंने ऐसा भी कहा कि चाहे कैटरीना हो या ऐश्वर्या सलमान ने कभी किसी से प्यार नहीं किया। अब क्योंकि ये बात सलमान के पिता बोल रहे है तो फैंस और सभी लोग इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं।

सलीम ने ऐसा क्या कहा कि सबको सलमान के शादी न करने की वज़ह लगी पता। 6

बाक़ी अगर आज भी सलमान शादी की सोचते है तो बहुत लड़कियां है जो उन्हें पसंद करती है। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी ये छवि लोगों के बीच बनाई है जिसे अब सभी लोग चाहते हैं। पर अपने जीवन के निर्णय व्यक्तिगत रूप से सभी के पास है तो अब सलमान भी अपनी ज़िन्दगी के बारे में अपने हिसाब से सोचेंगे।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular