Thursday, May 2, 2024
HomeBollywoodसलमान के शो से उठी शहनाज़ दिखेंगी उनकी फ़िल्मों में भी साथ

सलमान के शो से उठी शहनाज़ दिखेंगी उनकी फ़िल्मों में भी साथ

- Advertisement -
सलमान के शो से उठी शहनाज़ दिखेंगी उनकी फ़िल्मों में भी साथ

सलमान खान के शो बिग बॉस से सबसे ज़्यादा नाम हासिल करने वाली ये अभिनेत्री का नाम शहनाज़ गिल है। जो कि अपने कैरियर की शुरुवात 2015 के म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब से कर चुकी है। साथ ही इन्होंने सत श्री अकाल इंग्लैंड जो की एक पंजाबी फ़िल्म है उससे अपना फ़िल्मों में डेब्यू किया था। पर पूरे देश में ये सिद्धार्थ शुक्ला जिनका एक साल पहले ही देहांत हो गया उनके साथ बिग बॉस की जोड़ी से जानी गई है। जहां इन्हें बेहद प्यार और सम्मान मिला जिसे लोग आज भी याद करते हैं। इनकी ओर गुणवत्ता को देखे तो ये गायिका भी हैं, जिन्हें भुला दूंगा, कुर्ता पजामा, वादा है और बहुत ही चर्चित शोना-शोना वीडियो में भी देखा गया है और बचपन से अभिनेत्री बनना चाहती थी। जिसे वह अब और भी बड़े स्तर पर पूरा करना चाहती हैं। खबरों की माने तो गिल अब सलमान खान जो की बॉलीवुड के सुल्तान ने हैं उनके साथ कभी ईद कभी दिवाली में नज़र आयेंगी। इसके साथ-साथ सुनने में तो ऐसा भी आ रहा है कि वह बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त के साथ भी दिखाई दे सकती है।

सलमान के शो से उठी शहनाज़ दिखेंगी उनकी फ़िल्मों में भी साथ

रेहा कपूर की फ़िल्म के लिए उन्हें एप्रोच किया गया है। रिपोट्स के अनुस्वार अनिल कपूर, भूमि पेंडेनेकर भी साथ में मिल सकते हैं। जिसे रेहा के पति करण बुलानी बनाएंगे। हालांकि, इस फ़िल्म का टाइटल अभी एक दम निर्धारित नहीं हो पा रहा है। वैसे तो सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज़ बहुत टूट गई थी। उनकी ओर सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगह फैंस का बेहद प्यार और सपोर्ट मिला है। वहीं उनके जाने के बाद वे टूट गई थी यह बात सभी लोग अच्छे से जानते थे और हर पल उनके तबीयत की ख़बर भी लेते रहते थे, सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लोगों ने बहुत साहस उन्हें दिया है, जिसकी वह बहुत आभारी हैं पर शहनाज़ ने हार तब भी नहीं मानी इतनी बड़ी ट्रेजेडी होने के बाद भी वह वापस अपने कैरियर के लिए उठी और एक नया क़दम उठाने की कोशिश की जहां सभी उनके साथ खड़े हुए उन्होंने 2021 में दिलजीत दोसांझ के साथ हौंसला रख पंजाबी फ़िल्म में भी देखा गया था। जो उनके अभिनेत्री बनने के सपने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण था। बहुत लोग अपने करीबी के जाने के दुख को सहन नहीं कर पाते हैं वे टूट कर बिखर जाते हैं पर शहनाज़ का जस्बा अलग ही है जहां वह गिरी भी बिखरी भी और ख़ुद को समेटकर उठी भी, शायद अपने आप को हम ही खुश रख सकते हैं यह बात वे अंदर से जान चुकी है। इसलिए अंदर से खाली होने के बाद भी वे ख़ुद से दूर नहीं रहना चाहती।

सलमान के शो से उठी शहनाज़ दिखेंगी उनकी फ़िल्मों में भी साथ

अब उनकी जीवन के हर क़दम को लोग जानना चाहते है, वे उनसे सीखना चाहते है उनके साथ भी रहना चाहते हैं। उनके स्वभाव के कारण वे सबकी चहती हैं हाल ही में उनका डायलॉग ट्वाड्डा कुत्ता जो की यशराज मुखटे के द्वारा एडिट किया बहुत फेमस हुआ था और अभी भी ट्रेंड कर रहा है। अब तो उनकी फ़िल्म से ही उनकी आगे की जानकारी मिल सकती है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular