Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodशिल्पा शेट्टी के 10 साल उम्र बेटे ने शुरू किया अपना खुदका...

शिल्पा शेट्टी के 10 साल उम्र बेटे ने शुरू किया अपना खुदका बिज़नेस

- Advertisement -

 

शिल्पा शेट्टी के 10 साल उम्र बेटे ने शुरू किया अपना खुदका बिज़नेस 1

शिल्पा शेट्टी को भारत में एक फिटनेस क्वीन के रूप में देखा जाता है। लोग फिटनेस और स्वास्थ्य से सम्बंधित चीजों के लिए उनकी राय को मानते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो भी करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने 10 साल के बेटे वियान राज के शुरू किए गए बिज़नेस के बारे में सबको बताया है। जी, हां वियान सिर्फ़ 10 साल के हैं और उन्होंने भी अब बिज़नेस शुरू कर दिया है, उन्होंने एक यूनिक बिज़नेस वेंचर शुरू किया है, जो कि एक स्टार्ट अप है। शेट्टी ने कस्टमाइज्ड स्नीकर्स की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली और वियान के द्वारा रखा बिज़नेस का नाम vrkicks भी सभी के साथ शेयर किया।

शिल्पा शेट्टी के 10 साल उम्र बेटे ने शुरू किया अपना खुदका बिज़नेस 2

उन्होंने बताया की वियान कस्टमाइज्ड स्नीकर्स बेचते हैं जिसकी शुरुवात 4999 से होती है। शिल्पा शेट्टी अभी बहुत गर्व महसूस कर रही हैं, बेशक इतनी छोटी उम्र में उनके बेटे ने बहुत बड़े काम का निर्णय लिया है। उन्होंने वियान की बिज़नेस वीडियो को भी शेयर किया और लिखा मेरे बेटे वियान राज का पहला वीडियो स्नीकर्स के कांसेप्ट से लेकर डिज़ाइन तक का सारा काम उन्होंने ख़ुद किया है। जहां तक की एंटरप्रेन्योर और निर्देशक सभी बहुत कमाल के हैं और साथ ही ये वीडियो भी उन्होंने स्वयं ही बनाया है। वाकई ये बात तरीफलायक तो है, क्योंकि जहां बड़े-बड़े लोगों के पास कोई बिज़नेस आइडिया नहीं होता है, वहीं दूसरी ओर वियान ने अपने आइडिया को असल में खड़े करने की सोच को शुरू कर दिया है।

शिल्पा शेट्टी के 10 साल उम्र बेटे ने शुरू किया अपना खुदका बिज़नेस 3

ऐसे क्रिएटिव बच्चों की खोज भारत को हमेशा रहती है, जो कुछ नया करने की सोच में हमेशा लगे रहते हैं। वियान की तारीफ और स्टार्स के द्वारा बहुत की जा रही है, शेट्टी की पोस्ट पर शमिता शेट्टी जो की वियान की मौसी हैं उन्होंने लिखा “अपने कस्टमाइज्ड स्नीकर्स का इंतज़ार नहीं कर पा रही हूं प्राऊड मासी”। फराह खान ने भी वियान राज के कॉन्फिडेंस की तारीफ की है और वियान के फैंस तो लिटिल वियान को ढेर सारी प्यार भरी शुभकामनाएं दे ही रहें है। सभी जानते हैं कि फ़िल्मों में डेब्यू करने से पहले शिल्पा शेट्टी कई सारे कारोबार शुरू कर चुकी थी और अभी भी वह मौजूदा रेस्टोरेंट की मालकिन है।

शिल्पा शेट्टी के 10 साल उम्र बेटे ने शुरू किया अपना खुदका बिज़नेस 4

इसके अलावा उनकी सोर्स ऑफ़ इनकम में उनका यू ट्यूब चैनल भी शामिल है और सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया से आज लाखों की कमाई हो रही है तो उसमें भी शेट्टी पीछे नहीं है। अब उनकी इस राह पर आगे उनका बेटा वियान भी चल पड़ा है, ये बात सोचने लायक है कि वियान उम्र में अभी वाकई बहुत छोटे हैं। जिस उम्र में बच्चे अपने खेल कूद और पढ़ाई के प्रेशर में कुछ नहीं कर पाते वहीं वियान अपना ख़ुद का बिज़नेस खोल चुके हैं। वियान के इस काम से उनके हमउम्र के बच्चों को भी उनसे बहुत प्रेरणा मिलेगी और फिर वे भी कुछ शुरुवात करने के विचार अपने मन में लेकर आएंगे।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular