Sunday, May 5, 2024
HomeBollywoodशाहरुख ने किया जमकर डांस, हुआ वीडियो वायरल जानिए फैंस रिएक्शन

शाहरुख ने किया जमकर डांस, हुआ वीडियो वायरल जानिए फैंस रिएक्शन

- Advertisement -

 

शाहरुख ने किया जमकर डांस, हुआ वीडियो वायरल जानिए फैंस रिएक्शन 1

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान पूरे देश में अपने एक्टिंग करियर से जाने जाते है, उनका नाम सभी जगह एक आग की तरह फैला हुआ है जिसे कोई भी नकार नहीं सकता। क्योंकि ये मुकाम उन्होंने अपने बल पर हासिल किया है। बता दें शाहरुख अपने रोमांस, कॉमेडी और अपने अलग अंदाज़ की वज़ह से सभी के चहीते है। भारतीय सिनेमा को ऊपर उठाने में उनका योगदान बहुत बड़ा है, जिसकी वज़ह है उनकी फ़िल्में जिसे वह हर नए पड़ाव पर अच्छे से करते आए हैं। जीरो, जब हैरी मेट सेजल, रईस, दिलवाले, माय नेम इज़ खान, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कभी ख़ुशी कभी गम, करण अर्जुन, कुछ-कुछ होता है, डियर ज़िंदगी ये सभी इनकी हिट फ़िल्मों में गिनी जाती है और इनकी फ़िल्मों के गाने तो वैसे भी चर्चा में रहते आए है।

शाहरुख ने किया जमकर डांस, हुआ वीडियो वायरल जानिए फैंस रिएक्शन 2

इन्हें बॉलीवुड का रोमांटिक किंग भी कहा जाता है जिसके पीछे लाखों लडकियां इनकी दीवानी है। बता दें शाहरुख ने इंडस्ट्री में सिर्फ़ पैसा नहीं कमाया है, साथ ही उन्होंने अपने लिए फैंस के दिलों में आदर और सम्मान का स्थान भी बनाया हुआ है। फैंस हो या कोई भी इंडस्ट्री का व्यक्ति सभी इनका बेहद सम्मान करते है। इसलिए वह उनसे जुड़ी हर ख़बर में अपनी दिलचस्पी भी रखते है, चाहे वह उनकी कोई नई ब्रैंड ज्वाइनिंग से सम्बंधित हो या फिर उनके ज़िन्दगी से जुड़ी कोई बात हो, या उन्हें मिले किसी अवार्ड्स की बात हो सभी चीजें उनकी आए दिन वायरल होती रहती है। हाल ही में उनका एक डांस का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देखकर सारे फैंस उनके बहुत खुश है

शाहरुख ने किया जमकर डांस, हुआ वीडियो वायरल जानिए फैंस रिएक्शन 3

और वे सभी वीडियो को अपने ग्रुप्स में शेयर भी कर रहे है। एक इतने बड़े अभिनेता को इस तरीके से डांस में देखकर वे सभी उसे काफ़ी एंजॉय भी कर रहे हैं। जिसमें उनके शानदार स्टेप्स की तारीफ़ हर जगह हो रही है, खान ने वीडियो में ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है। जिसे पहनकर वे अपने एक दोस्त के साथ मशहूर सिंगर पव धरिया के सुपरहिट गाने पर डांस कर रहें है। उनका एनर्जी और जोश से भरा डांस सभी के दिलों को छू रहा है और लोग उसे बार-बार देखना भी पसंद कर रहे है और ट्विटर पर शेयर करके बहुत अच्छे और बेहतरीन कमेंट्स भी कर रहे है। जिसमें एक यूजर लिखता है कि आपके डांस ने शुक्रवार को और अच्छा बना दिया तो दूसरा कहता है कि शाहरुख के मूव्स वैसे भी बहुत परफेक्ट होते है।

शाहरुख ने किया जमकर डांस, हुआ वीडियो वायरल जानिए फैंस रिएक्शन 4
1

ऐसा ही प्यार अलग-अलग शब्दों में सभी लूटा रहे है। शाहरुक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब पठान, जवान और डंकी तीनों में दिखाई देने वाले है। जिसकी ख़बर चारों तरफ़ पहले से ही फैली हुई है। लोग बस सिनेमाघरों में उनकी फ़िल्मों का इंतज़ार कर रहे है। वैसे भी शाहरुख का कोई डांस हो या गाना, फ़िल्म हो या डायलॉग्स उनकी पर्सनेलिटी की वज़ह से सब हिट हो ही जाता है। जिसके पीछे छुपी है उनकी मेहनत जो वह कई वर्ष से करते आए है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular