Sunday, April 28, 2024
HomeBollywoodविजय और अनन्या से करण ने ऐसा क्या पूछा जो बाक़ी जनता...

विजय और अनन्या से करण ने ऐसा क्या पूछा जो बाक़ी जनता के लिए आम बात नहीं है।

- Advertisement -
विजय और अनन्या से करण ने ऐसा क्या पूछा जो बाक़ी जनता के लिए आम बात नहीं है।

करण जोहर ये एक भारतीय फ़िल्ममेकर है जिनका धर्मा प्रोडक्शन नाम से एक प्रोडक्शन हाउस है जहां से वह अपनी फ़िल्मों को डायरेक्ट करते है। इन्होंने कई नेशनल फ़िल्मफेयर अवार्ड्स के साथ भारतीय सरकार से पदम श्री भी हासिल किया है। जो कि अपने आप में एक अलग ही उपलब्धि है जो हर किसी को आसानी से प्राप्त नहीं होती। इसके लिए कहीं न कहीं व्यक्ति के द्वारा एक अतुलनीय कार्य होना चाहिए। इन्होंने कुछ-कुछ होता है से अपना डायरेक्टर कैरियर में डेब्यू किया था जिसके बाद कभी ख़ुशी कभी गम, कभी अलविदा न कहना और वह आज तक रुके नहीं है। कहते है इन्होंने बॉलीवुड में एक बहुत गहरा और बड़ा बदलाव लाया है। अगर निजी जीवन की बात करें तो ये अपने सेक्सुअल ओरिएंटेशन की बात नहीं करते और 2017 में ये एक लड़का और एक लड़की के पिता बने थे। इन्होंने ये ट्विंस सरोगेसी के माध्यम से पाए है।

विजय और अनन्या से करण ने ऐसा क्या पूछा जो बाक़ी जनता के लिए आम बात नहीं है।

कैरियर में और देखा जाए तो इन्होंने कई नए अभिनेता और अभिनेत्री को अपना स्थान बनाने में मदद की है जैसे आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन। साथ ही ये एक बहुत ही मशहूर कॉफी विथ करण नमक शो भी होस्ट करते है। जहां पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री आते है और अपनी इंडस्ट्री, फ़िल्मों से सम्बधित बात करते है। गॉसिप के अलावा उसमे ये कुछ गेम्स भी खेलते है जिसको जीतने के बाद उन्हें एक हैंपर इनाम के तौर पर दिया जाता है। इस शो में ये हर विषय खुल कर बात करते है और एक खुली और बड़ी व सब चीज़ को समझने वाली विचारधारा पर काम करते है।

जिसे आज कल के युवा बेहद पसंद करते है और दिलचस्पी के साथ उसे देखते भी है। तो हाल ही में इसका सीज़न 7 आया है जिसमें अब आने वाले एपिसोड में विजय देवरकोंडा जो कि साउथ के एक्टर हैं जो की तेलगु फ़िल्मों को प्रोड्यूस भी करते है। ये बहुत अच्छे अभिनेता है जिन्हें बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी बहुत पसंद करती है, उनके साथ इस शो पर अनन्या पांडे भी आई थी। जहां उन्होंने जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, किआरा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे इस सदी के सुपरस्टार्स के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की। साथ ही करण ने अनन्या को पूछा की उन्होंने आखरी बार सेक्स कब किया जिसपर अभिनेत्री ने खुलकर बोला की आज सुबह ही, साथ ही उन्होंने विजय से थ्रीसम के ऊपर भी बात की जिसपर उन्होंने कहा कि उन्हें थ्रीसम करने में कोई ऐतराज़ नहीं है। बता दें इस एपिसोड की अभी सिर्फ़ झलकियां ही है जो वायरल हुई है, जिसे बहुत देखा जा रहा है अब असल फैंस रिएक्शन तो पूरा शो देखने के बाद ही पता चलेगा। उनके पसंद करने के बाद ही शो की टीआरपी और ऊपर जा सकती है।

विजय और अनन्या से करण ने ऐसा क्या पूछा जो बाक़ी जनता के लिए आम बात नहीं है।

वैसे तो ये शो कभी बहुत नीचे नहीं गया क्योंकि इसमें लोगों को फ़िल्मी जगत की चीजों को सामने से देखने का मौका मिलता है। जो बहुत ही हल्का और ताज़गी भरा मनोरंजन होता है और क्योंकि ये न तो हर हफ्ते आता है और नहीं हर साल तो ये जब भी आता है तब तक इंडस्ट्री कुछ न कुछ होता ही है। तो उन सब बातों को मिलकर करते हुए ये लोग बहुत सच्चाई को भी दर्शाते हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular