Monday, May 6, 2024
HomeBollywoodलोगों की आमिर से नाराज़गी के बाद क्या होगा अब उनकी आने...

लोगों की आमिर से नाराज़गी के बाद क्या होगा अब उनकी आने वाली फ़िल्म का परिणाम

- Advertisement -

 

लोगों की आमिर से नाराज़गी के बाद क्या होगा अब उनकी आने वाली फ़िल्म का परिणाम

आमिर खान, भारत के एक ऐसे अभिनेता है जिनकी फ़िल्मों का अकसर इंतज़ार किया जाता है। वे हर साल एक ही फ़िल्म रिलीज़ करते है। पर उनकी फ़िल्म लोगों पर गहरा प्रभाव डाल कर जाती है। चाहे वह 3 ईडियट्स हो, दंगल हो, गजनी हो ये हर बार नया कुछ लेकर आते है। 90′ s लेकर आज तक इनकी डिमांड हमेशा बढ़ती नज़र आई है। दर्शकों ने इन्हें बहुत प्यार और सम्मान दोनों ही दिया है। इनके टीवी शो सत्यमेव जयते को भी देश भर में पसंद किया गया है। वहीं बता दे, हाल ही उनकी फ़िल्म लाल सिंह चड्डा के गाने भी सामने आए है, जिन्हें भी लोग ख़ूब आनंद से देख रहे है। ये फ़िल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2022 को आने वाली है। पर कुछ चीज़ है जो इस फ़िल्म आगे आने से रोक रही है।

लोगों की आमिर से नाराज़गी के बाद क्या होगा अब उनकी आने वाली फ़िल्म का परिणाम

आइए जानते हैं ऐसी कोन-सी चीज़ है, जो उनकी फ़िल्म के समक्ष बाधा बनकर खड़ी हो गई है।

तो वह बाधा है उनके द्वारा कहे गए शब्द जी हां दोस्तों कुछ समय पहले आमिर ने अपने इस देश में असुरक्षित होने का दुःख जताया था, जिसे लोग भूले नहीं है साथ ही उन्होंने शिवलिंग पर दूध चढ़ाने की परंपरा पर भी प्रश्न चिह्न लगाया था। ये दोनों ही बातें उनकी लोगों को पसंद नहीं है, उन्हें इस बात का ज्ञान तो होगा ही कि भारत एक धर्म प्रधान देश है। जहां लोग धर्म की परम्परों का आदर व सम्मान करते आए है और उनकी किसी भी क्रिया पर प्रशन उठाना या मान्यताओं पर प्रशन उठाना के मतलब उनकी श्रद्धा पर आंच आने समान जैसा ही है और साथ ही वे जिस देश में रह रहे है, यहां की ऑडियंस ही उन्हें इतना ऊपर ले जाने में मदद कर रही है वे उन्हीं के बीच रहने में संकोच महसूस कर रहे है।

लोगों की आमिर से नाराज़गी के बाद क्या होगा अब उनकी आने वाली फ़िल्म का परिणाम

ये कुछ उनके द्वारा कथित शब्द लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा चुके है। इसलिए वे उनकी फ़िल्म के लिए #बॉयकॉटलालसिंहचड्डा के नारे लगा रहे है। वहीं उनके साथ आने वाली अभिनेत्री करीना कपूर ने भी भारतीय सिनेमा में बहुत नाम कमाया है, जिसके लिए वे अपना आभार प्रकट कर सकती है, पर उन्होंने भी एक जगह ऐसा बोला था कि आपको हमारी फ़िल्मे देखने के लिए कोई फोर्स नहीं कर रहा है। उनके इस वाक्य से भी लोग खुश नहीं है, भले ही आप एक बहुत बड़े कलाकार हो पर आपकी डिमांड देश जनता के कारण ही है। आपको उनसे अच्छे से बोलना चाहिए और उनकी भावनाओं का सम्मान भी करना चाहिए।

लोगों की आमिर से नाराज़गी के बाद क्या होगा अब उनकी आने वाली फ़िल्म का परिणाम

शायद इन अभिनेताओं को ये लगता है कि मनोरंजन सभी की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है इसलिए ये हमेशा हिट होते रहेंगे पर ऐसा हमेशा नहीं होता। अब देखना ये होगा कि लाल सिंह चड्डा आख़िर कैसा परिणाम लेकर आती है। क्या लोग इसे देखेंगे या फिर उस ही दिन रिलीज़ होने वाली फ़िल्म रक्षाबंधन को ज़्यादा देखा जायेगा। बता दें अक्षय कुमार की फ़िल्म रक्षाबंधन भी 11 अगस्त को आने वाली है। अक्षय भी आमिर की तरह लोगों के दिलों पर राज़ करते है और हमेशा अपनी ऑडियंस का सम्मान भी करते है। आमिर की इस कॉन्ट्रोवर्सी के कारण शायद ऐसा भी हो सकता है कि अक्षय एक बार फिर अपनी फ़िल्म से हिट हो जाए क्योंकि देखा जाए तो ये उनकी फ़िल्म के लिए बड़ा अवसर है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular