Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodमन्नत के बाहर भी फहराया गया झंडा, शाहरुख की हुई परिवार सहित...

मन्नत के बाहर भी फहराया गया झंडा, शाहरुख की हुई परिवार सहित तस्वीरें वायरल

- Advertisement -

 

मन्नत के बाहर भी फहराया गया झंडा, शाहरुख की हुई परिवार सहित तस्वीरें वायरल 1

हमारे देश को 15 अगस्त 2022 में आज़ादी मिले 75 वर्ष पूरे हो चुके है। ये आजादी बहुत बड़ी कुर्बानी और सहनशीलता के बाद हमको मिली है। जिसकी क़ीमत भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। इस आज़ादी को जितना मनाया जाए उतना कम है, क्योंकि इसके पीछे भारत का बहुत गहरा और दर्दनाक इतिहास छुपा है। जिसकी छवि भले ही सबकी आंखों में न हो, पर एहसास सबकी आत्मा में बसता है। इसी आज़ादी का अमृत महोत्सव प्रत्येक भारतवासी पिछले एक साल से मना रहा है। किसी ने किसी माध्यम से हर जगह इसका महोत्सव मनता आ रहा है। गरीब हो या अमीर, आम आदमी हो या अभिनेता सभी अपनी दुआएं और आभार उन स्वंत्रंता सेनानियों को दे रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान हमारे देश के लिए हंसते-हंसते त्याग दी।

मन्नत के बाहर भी फहराया गया झंडा, शाहरुख की हुई परिवार सहित तस्वीरें वायरल 2

उनका आभार शब्दों में तो शायद बयां भी नहीं किया जा सकता है। भारत अपने हर बढ़ते क़दम पर उनको याद ज़रूर करता है, आज देश जहां पर भी खड़ा है उसके नीचे कुर्बानियों की नीव बनी रखी है। जिसके बल पर वह ऊंचा उठता जा रहा है। इसी जश्न को मनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान भी शामिल हुए। एक्टर की पत्नी साथ ही जानी मानी प्रोड्यूसर गौरी खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें शाहरुख खान, गौरी खान और उनके बेटे आर्यन और अब्राहिम भी दिखाई दिए हैं। जैसा की हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर घर तिरंगा मुहिम की शुरुवात की थी।

मन्नत के बाहर भी फहराया गया झंडा, शाहरुख की हुई परिवार सहित तस्वीरें वायरल 3

जिसमें उन्होंने 13 से 15 अगस्त के बीच तक तिरंगा लगाने की अपील पूरे देशवासियों से की थी। जो की लोगों ने माना भी और कथित अनुसार घरों में तिरंगा को लगाया भी, जिससे आपसी प्यार और एकता को दर्शाया गया। इसी दौरान शाहरुख और उनके परिवार ने भी सम्मान दिखाते हुए तिरंगे को आसमान में फैलाया और सभी जन एक जैसे कपड़े में ट्विनिंग करते हुए भी नज़र आए। आमिर खान को भी इरा खान के साथ तिरंगा फहराते हुए देखा गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। कुछ खबरें तो ये कहती हैं कि यह सब उन्होंने पिछले दिनों में हुई आलोचना के वज़ह से किया है। बता दें आमिर खान की फ़िल्म लाल सिंह चड्डा सिनेमाघरों में लगी है। जिसकी आलोचना और बॉयकॉट के नारे बहुत पहले से लग रहे है। तो ये ख़बर और एक्शन को रिलेट किए जाना तो बहुत स्वाभिक है। आमिर ही अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से जानते है , इस देश के कारण ही वे आज इतने ऊपर है और उनका ये कर्तव्य बनता है कि वो देश के प्रति अपना प्यार और सम्मान दर्शाए। क्योंकि इसी देश से उनके करियर की भी पहचान है। और देश की पहचान है स्वाभिमान से भरा झंडा।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular