Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodब्रह्मास्त्र ट्रेलर में दिखाया शाहरुख का लुक, फैंस का बड़ा और...

ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में दिखाया शाहरुख का लुक, फैंस का बड़ा और इंतजार

- Advertisement -

 

ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में दिखाया शाहरुख का लुक, फैंस का बड़ा और इंतजार 1

ब्रह्मास्त्र फ़िल्म का ट्रेलर पूरे देश में देखा जा रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस फ़िल्म में है ये बात तो वैसे भी सभी को पता है। पर रिलीज़ हुए ट्रेलर में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी नज़र आ रहे हैं, जिनको देखते ही लोगों की उम्मीदें और बढ़ती नज़र आ रही है। वे जानना चाहते हैं कि आख़िर शाहरुख इसमें क्या भूमिका निभाएंगे।जिसका लुक अब सामने आ चुका और शाहरुख उसमें वानर अस्त्र की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में दिखाया शाहरुख का लुक, फैंस का बड़ा और इंतजार 2

उनका धांसू अवतार जिसमे वह खून से लथपथ दिखाई दे रहे है लोगों को और उनके फैंस को बहुत एक्साइटेड कर रहा है। शाहरुख इतने बड़े अभिनेता है कि उनके लिए उत्साहित होना स्वाभाविक है। सभी काफ़ी टाइम से उनके लुक और किरदार का इंतज़ार कर रहे थे। बता दे कि ब्रह्मास्त्र का बजट 300 करोड़ तक का है, ये रक़म एक बहुत बड़ी इन्वेस्टमेंट है। जिसके परिणाम की उम्मीदें भी बहुत हाई है, क्योंकि फ़िल्म में मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुक खान, नागार्जुन, मोनी रॉय, आलिया और रणबीर है तो दर्शकों की दिलचस्पी बहुत बड़ गई है। हर ऐक्टर के क़िरदार के लिए वह उत्साहित दिख रहे है। खान को तो हाल ही में आर माधवन की फ़िल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट में देखा गया था। जिसमें वे कैमियो करते हुए नज़र आए हैं और इनके वर्कफ्रेंट की बात करें तो ये अगली फ़िल्म जवान, डंकी और पठान में आने वाले है। जिसके चर्चे भी पूरे देश हो रहे है और अगर अब बात बच्चन के बारे में कही जाए तो वे जिस फ़िल्म आ जाते है, वह फ़िल्म उनके नाम से ही हिट हो जाती है।

ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में दिखाया शाहरुख का लुक, फैंस का बड़ा और इंतजार 3

तो अब अमिताभ बच्चन भी दर्शकों को इसमें दिखने वाले है। ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया को तो बहुत पहले से प्यार किया जा रहा है, पर हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना देवा-देवा भी अपनी अच्छी छाप छोड़ रहा है। इसे भी दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है और गाना ख़ूब बजाया भी जा रहा है। फ़िल्म को खबरों अनुसार 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा जिसे सिर्फ़ हिन्दी भाषा में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी दिखाया जायेगा। ये फ़िल्म एक साथ ही बहुत लार्ज ऑडियंस को कवर करने वाली है।

ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में दिखाया शाहरुख का लुक, फैंस का बड़ा और इंतजार 4

फ़िल्म की आने की खबरें बहुत तेज़ी से सभी और फैल चुकी है, रोज़ आ रहे गाने और अपडेट्स फ़िल्म को और ऊपर ले जाने की कोशिश कर रही है। बड़े-बड़े अभिनेताओं को एक साथ देखने के लिए सभी बेसब्र हो रहे है। सभी की फैन फॉलोइंग भी बहुत बड़े नंबरों में है। तो ज़्यादा जनता आने की बहुत उम्मीद नज़र आ रही है। बाक़ी तो अभी सिर्फ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है असल परिणामों की गारंटी देना अभी थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि फ़िल्म की कहानी और स्क्रिप्ट ही उसका महत्त्वपूर्ण हिस्सा होती है। कितना फ़िल्म कमा कर लेकर जायेगी ये बॉक्स ऑफिस पर ही पता चलेगा।

 

 

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular