Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodबड़े बड़े स्टार्स की हुई फ़िल्में फ्लॉप, क्या बॉलीवुड हो गया है...

बड़े बड़े स्टार्स की हुई फ़िल्में फ्लॉप, क्या बॉलीवुड हो गया है पीछे?

- Advertisement -

 

बड़े बड़े स्टार्स की हुई फ़िल्में फ्लॉप, क्या बॉलीवुड हो गया है पीछे?
1

आज कल हर जगह बस बॉलीवुड की फ्लॉप फ़िल्मों के चर्चे चल रहे है। जिसे देखो बस वह उन्हें पसंद नहीं कर रहा, हर कोई अब तारीफ करने से पीछे हट रहा है। जहां लोगों को साउथ फ़िल्में पसंद आ रही है। वहीं दूसरी ओर वे बॉलीवुड को सिर्फ़ नकार रहे है। लोगों को साउथ के एक्टर्स का स्टाइल, डायलॉग्स और जहां तक की गाने भी वहीं के पसंद आने लगे है और ऐसा नहीं है कि ये बॉलीवुड फ़िल्मों में नए एक्टर्स डेब्यू कर रहे हैं इसलिए उन्हें पसंद न आ रही हो, बल्कि पुराने अभिनेता जैसे अक्षय कुमार, आमिर खान इनकी फ़िल्में तक फ्लॉप सूची में शामिल हो रही है।

बड़े बड़े स्टार्स की हुई फ़िल्में फ्लॉप, क्या बॉलीवुड हो गया है पीछे?
2

या तो लोगों का फ़िल्मों का स्वाद बदल गया है या फिर अभिनेता किरदारों को अच्छे से नहीं निभा पा रहे है और अभी भी अपनी पॉपुलैरिटी के बल पर ही अपनी फ़िल्मों को प्रमोट कर रहे है। बता दें फ़िल्मों का प्रमोशन कितना भी आखरी में जनता ही निर्णय लेती है कि उनको फ़िल्म कैसी लगी है। बॉलीवुड की फ़िल्में एक बहुत बड़े बजट पर बनती है। जिसकी सफलता जितनी ऊंची होती है, उससे ज़्यादा नुक़सान उसकी असफलता लेकर आती है।

बड़े बड़े स्टार्स की हुई फ़िल्में फ्लॉप, क्या बॉलीवुड हो गया है पीछे?
3

इसलिए बड़े अभिनेताओं को लिया जाता है जिससे उनकी बनी बनाई छवि का फायदा उठाया जा सके, पर अब ऐसा नहीं है। अब जनता आपकी पुरानी फ़िल्मों से आने वाली फ़िल्म का निर्णय नहीं लेगी। हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म लाल सिंह चड्डा और रक्षाबंधन पहले दिन में भी मिलकर के 30 करोड़ नहीं कमा पाई जो कि एक असफलता ही है, ये दोनों फ़िल्म बड़े अभिनेता अक्षय कुमार और आमिर खान की है। जो बॉलीवुड के सुपरस्टार है और पहले भी एक से एक सुपरहिट फ़िल्म दे चुके है और अच्छी फ़िल्मों की छवि भी बना चुके है।

बड़े बड़े स्टार्स की हुई फ़िल्में फ्लॉप, क्या बॉलीवुड हो गया है पीछे? 4

पर अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज असफल हो चुकी है। वहीं पहले आमिर की ठगस ऑफ हिंदुस्तान भी बॉक्स ऑफिस पर पिट चुकी है। पर अभी फ़िल्म सिनेमाघरों में लगी है तो आगे आने वाले परिणामों का पहले से अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। हो सकता है फ़िल्म आखरी तक अपनी ऑडियंस को खुश कर जाए। पर फिलहाल तो ये पहले दिन की ख़बर है जिसपर पूरी तरीके से निर्भर नहीं हुआ जा सकता है।

बड़े बड़े स्टार्स की हुई फ़िल्में फ्लॉप, क्या बॉलीवुड हो गया है पीछे?
5

पर कोविड के बाद ऐसी फ्लॉप फ़िल्में देखकर ये ज़रूर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड की फ़िल्मों में अब पहले जैसी बात नज़र नहीं आती, हो सकता है सिर्फ़ एक टाइम पीरियड हो जो निकल जाए और फिर बॉलीवुड एक बार फिर से चमक उठे और अच्छी फ़िल्में देकर एक बार फिर अपनी वही छवि बना ले बता दें कि अभी बॉलीवुड को साउथ की फ़िल्में सबसे ज़्यादा टक्कर दे रही है। वे अपनी कहानी और एक्टर्स दोनों के माध्यम से उठ रही है। अब देखना होगा आगे क्या परिवर्तन आयेंगे भारतीय सिनेमा में और साथ ही नए एक्टर्स की डिमांड भी अब बढ़ेगी ही, नया टैलेंट और नई कहानियां एक नया दौर शुरू कर सकती है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular