Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodफ़िल्म गदर 2 की हुई कहानी लीक, खुश नहीं है सनी और...

फ़िल्म गदर 2 की हुई कहानी लीक, खुश नहीं है सनी और अमीषा

- Advertisement -

 

फ़िल्म गदर 2 की हुई कहानी लीक, खुश नहीं है सनी और अमीषा 1

सनी देओल बॉलीवुड के एक पुराने अभिनेता हैं, जिनको जानने के लिए बहुत परिचय की ज़रूरत नहीं हैं। क्योंकि उनकी फ़िल्में उनकी पहचान बना चुकी हैं। जिसमें गदर: एक प्रेम कथा, बेताब, लुटेरे, घातक, बॉर्डर, जिद्दी सभी लगभग बेहतरीन फ़िल्मों में गिनी जाती हैं। पर गदर का स्थान तो लोगों के बीच अलग ही बना है। वास्तव में इस फ़िल्म ने 2001 में ख़ूब गदर मचाया था, सन्नी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी और फ़िल्म के गाने लोगों के होटों पर मानो बस गए हों।


फ़िल्म गदर 2 की हुई कहानी लीक, खुश नहीं है सनी और अमीषा 2

निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी इस सुपरहिट सक्सेस के कई साल बाद गदर का सिक्वल 2 लाने का ऐलान किया था। जिसको लेकर अब उत्साह बहुत बड़ गया था जो कि अब भी जारी है, पर हाल ही खबरों के हिसाब से दोनों सनी और अमीषा अब अपनी फ़िल्म को लेकर ज़्यादा खुश नहीं हैं। ऐसी क्या वज़ह है जो उनको परेशान कर रही हैं और क्यूं वे दोनों अब उतने उत्साहित नज़र नहीं आ रहे हैं आइए जानते हैं।


फ़िल्म गदर 2 की हुई कहानी लीक, खुश नहीं है सनी और अमीषा 3

अब दोनों के खुश न होने की वज़ह है उनकी फ़िल्म की कहानी जो कि सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही लीक हो चुकी है। ऐसे में फ़िल्म सफल होते हुए भी असफल हो सकती है। फ़िल्म की कहानी ही तो सबसे महत्त्वपूर्ण होती है जो फ़िल्म के बाद भी सालों तक अपने आप को लोगों से जोड़े रख पाती है। शूटिंग, गाने, अभिनेता, हसी मज़ाक, डायलॉग तो सब एक तरफा चीज़ हैं। असल में सबसे ज़रूरी और सबसे ज़्यादा आकर्षक होती है फ़िल्म की स्क्रिप्ट जो निर्देशक बिल्कुल अंत तक बाहर आने से बचाते हैं जिससे लोगों के बीच सस्पेंस और इंतज़ार बना रहे। जो एक फ़िल्म लाने का तरीक़ा होता है और इस तरीके को सभी अपनाते आए हैं। फ़िल्म के ट्रेलर में भी कुछ झलक दिखाकर उसका क्रेज़ बढ़ाया जाता है। जिससे लोग ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में देखने जाए पर आ रही फ़िल्म गदर 2 की कहानी अब लीक हो चुकी है फ़िल्म 1971 के दिनों की याद दिलाएगी जहां भारत पाकिस्तान के बीच हुई जंग का माहोल दिखाया जाएगा।


फ़िल्म गदर 2 की हुई कहानी लीक, खुश नहीं है सनी और अमीषा 4

फ़िल्म में अब बड़े हो चुके उत्कर्ष शर्मा भी होंगे जो पुराने पार्ट में सन्नी और अमीषा के बेटे का किरदार निभा चुके हैं। वह इस फ़िल्म में एक फ़ौजी के रूप में आएंगे, फ़िल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि पाकिस्तान के साथ जंग होते समय उत्कर्ष को क़ैद कर लिया जाएगा जिसके बाद तारा सिंह यानी की सन्नी देओल अपने बेटे को बचाने पाकिस्तान जाते हैं। वह कैसे अब अपने बेटे को पाकिस्तान से लेकर आते हैं ये एक बहुत बड़ा सस्पेंस होगा बाक़ी कहानी तो ये ही है। गदर 2 आने का एलान ट्विटर पर दशहरा के मौके पर किया था। जिसमें 2 दशकों के इंतज़ार को भी बताया गया था और फ़िल्म आने की ख़ुशी को अच्छे से जाहिर किया गया था। आपको पता ही होगा कि फ़िल्म पहले ने जमकर कमाई की थी तब 1947 के समय को दर्शाते हुए तारा अपने बेटे और पत्नी अमीषा से बिछड़ जाते हैं और बाद में सन्नी उनको लेने जाते हैं। फ़िल्म के गानों ने तब भी दिल जीता था और अब उसके दूसरे हिस्से का इंतज़ार बहुत बड़ चुका है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular