Saturday, September 21, 2024
HomeBollywoodप्यार और अपमान दोनों से गुज़र रही है पठान, 25 जनवरी को...

प्यार और अपमान दोनों से गुज़र रही है पठान, 25 जनवरी को आयेगी सिनेमाघरों में

- Advertisement -

 

प्यार और अपमान दोनों से गुज़र रही है पठान, 25 जनवरी को आयेगी सिनेमाघरों में 1

लाल सिंह चड्डा के बॉयकॉट की खबरों को अगर पड़ा जाए तो उसमें दूसरी ख़बर अब 25 जनवरी 2023 को आने वाली शाहरुख खान की फ़िल्म पठान की हो रही है। जिसको भी कई लोग चाहते है कि बॉयकॉट के नाम से भर दिया जाए क्योंकि अभी वही हो रहा है जो लोग चाह रहे हैं। तो अगला टारगेट अब पठान पर है ये बात तो पक्की है। पर इसके अलावा एक ख़बर और है जो शाहरुख से सम्बंधित है वह ये है कि हाल ही रिलीज़ और बॉयकॉट हुई फ़िल्म लाल सिंह चड्डा में वे 2 मिनिट के लिए आए थे, उस कैमियो सीन से उन्होंने ऑडियंस का बेहद प्यार बटोरा है। तो इसी बीच बात उनकी फ़िल्म को बॉयकॉट करने की भी चल रही है।

प्यार और अपमान दोनों से गुज़र रही है पठान, 25 जनवरी को आयेगी सिनेमाघरों में 2

पर इस बात कर उनके फैंस ने उनका बहुत साथ दिया है और सभी उनकी आने वाली फ़िल्म को वेलकम भी कर रहे हैं। बता दें 2018 के बाद से अब शाहरुख अपनी फ़िल्म लेकर आ रहे हैं और इस ख़बर से लोग बहुत खुश भी है पर क्योंकि अब बॉयकॉट फ़िल्मों का नारा पूरे देश में चल रहा है। तो इस फ़िल्म पर भी ख़तरा मंडराता हुआ नज़र आ रहा है, पर फैंस अपनी पूरी कोशिश में लगे हैं। जहां एक तरफ़ लोग नेक्स्ट मिशन बॉयकॉट पठान जैसे वाक्य लिख रहे है। तो वहीं एक यूजर ने पठान के समर्थन में #pathanfirstdayfirstshow को ट्रेंड करना शुरू कर दिया है, जिसपर हजारों ट्वीट किए जा चुके हैं।

प्यार और अपमान दोनों से गुज़र रही है पठान, 25 जनवरी को आयेगी सिनेमाघरों में 3

जो कुछ इस प्रकार के थे कि एक यूजर ने लिखा “वे जानते हैं कि वह कर सकता है, वे जानते हैं कि वह क्या कर सकती है” फिर भी वह उन्हें रोक नहीं पाएंगे अपने दोस्तों के साथ पठान का पहला शो देखिए। जल्द ही मिलते हैं पठान ज़रूर देखें। एक दूसरे यूजर ने फुल सपोर्ट में यह लिखा कि वह मरने के पहले शाहरुख खान की पठान, जवान और डंकी तीनों देखना चाहता है और वह ऐसा भी लिखता है कि वह चाहता है कि शाहरुख बेइंतहा सफलता हासिल करे। ज़ीरो के बाद उन्हें अभी सिर्फ़ कैमियो करते हुए देखा गया है, लाल सिंह चड्डा और उसके पहले फ़िल्म रॉकेट्री दोनों में उन्होंने कैमियो किया है। अब सिर्फ़ पठान का इंतज़ार चल रहा है।

प्यार और अपमान दोनों से गुज़र रही है पठान, 25 जनवरी को आयेगी सिनेमाघरों में 4

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन बनी फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फैंस का सपोर्ट पूरा है, बाक़ी फ़िल्म की कहानी पर निर्भर करता है। फ़िल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी है जो बॉयकॉट कॉन्ट्रोवर्सी का बहुत बड़ा कारण है साथ ही जॉन अब्राहिम भी फ़िल्म में दिखने वाले हैं। खबरों के मुताबिक खान फ़िल्म में एक जासूस के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। अब फ़िल्म की कहानी और एडिटिंग ही उसे जीत हासिल करवा सकती है। लोग तो खान को एक इमोशन समझते हैं, इसलिए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल में हुई फ़िल्मों को नजरंदाज कर सिर्फ़ फ़िल्म के आने का इंतज़ार कर रहे हैं। फ़िल्म की प्रस्तुति ही अब सब प्रश्नों का जवाब दे सकती है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular