Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodक्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं?

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं?

- Advertisement -

 

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं ?

बॉलीवुड की फ़िल्में जब रिलीज़ होती है तो हमारा ध्यान कभी पीछे हो रही बातों पर नहीं जाता है। जैसे कई बार 2 फ़िल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि उनकी रिलीज़ डेट एक ही दिन होती है। तो उनकी देखने वाली ऑडियंस भी 2 भागों में बट जाती है। पर कई बार ऐसा हुआ है इस टक्कर में सलमान, आमिर और शाहरुख जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं की फ़िल्में पीछे रह गई है और उनकी ज़्यादा कमाई भी नहीं हो पाई है।

आइए जानते है कुछ ऐसी फ़िल्मों के बारे में जिनमें इस तरीके की हार देखी गई है। जहां सिर्फ़ दूसरी फ़िल्मों के कारण कोई फ़िल्म अपना अच्छा प्रदर्शन न कर पाई हो।

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं ? 1

2018 में आई फ़िल्मों में साउथ के मशहूर अभिनेता केजीएफ 1 और शाहरुख खान की जीरो बॉक्स ऑफिस पर एक साथ आई थी। पर खान की फ़िल्म उनकी पॉपुलैरिटी के बाद भी यश की फ़िल्म को टक्कर नहीं दे पाई और 250 करोड़ रुपए कमाकर केजीएफ सफल घोषित हुई।

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं ? 2

2017 में भी शाहरुख खान को ऐसी असफलता देखनी पड़ी थी जब ऋतिक रोशन की काबिल और शाहरुख खान की रईस एक साथ रिलीज़ हुई थी। पर कमाई काबिल की ज़्यादा हुई थी।

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं? 3

वहीं 2015 की दिलवाले भी रनवीर दीपिका की बाजीराव मस्तानी को टक्कर नहीं दे पाई थी और रनवीर की फ़िल्म 255 करोड़ कमाकर अपना नाम और पैसा बेइंतहा कमा ले गई थी। वहीं दिलवाले अपना प्रदर्शन ठीक-ठीक ही कर पाई थी।

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं ? 4

2007 की फ़िल्म तारे ज़मीन पर और वेलकम एक साथ आई थी दर्शकों को दोनों ही फ़िल्में अच्छी लगी। वैसे तो दोनों फ़िल्मों के जोनर अलग-अलग थे पर कमाई अलग-अलग हुई थी। वेलकम ने जहां 98 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं 74 करोड़ का बिजनेस तारे ज़मीन पर ने किया।

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं ? 5

2007 में ऐसा ही एक बार तब हुआ जब शाहरुख की ओम शांति ओम और रणबीर की सवारियां आई। जहां शाहरुक अपना सब कुछ हासिल कर ले गए। वहीं रणबीर को असफलता का सामना करना पड़ा था।

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं ?5

अब अगर कुछ सालों पहले की फ़िल्मों की बात करें तो, 2006 जब सलमान की फ़िल्म जानेमन और शाहरुख की डॉन एक साथ पर्दे पर आई थी। पर डॉन अपना नाम कर 94 करोड़ की कमाई कर ले गई थी।

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं ? 6

अब अगर 2004 की फ़िल्म की बात करें तो शाहरुख की वीरजारा और अक्षय की ऐतराज एक साथ आई थी। दोनों ही फ़िल्म हिट थी। जहां वीरजारा ने 60 करोड़ की कमाई की तो वहीं 23 करोड़ का बिजनेस ऐतराज ने किया था।

क्या दो फ़िल्में एक साथ एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं ? 7

और पीछे की फ़िल्म देखे तो 2001 में आई फ़िल्म लगान और गदर एक साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी दस्तक लेकर आई थी। जिस कारण दोनों अभिनेताओं में मनमुटाव देखने को मिले थे। लगान 55 करोड़ कमा ले गई तो गदर 128 करोड़ रुपए कमा कर अपनी छवि लोगों के बीच छोड़ गई।

ऐसा कई बार से होता की दो बड़े सुपरस्टार की फ़िल्म एक साथ आ जाती है और लोगों को दोनों में से किसी एक फ़िल्म को चुनना पड़ता है। जिस फ़िल्म पर अलग प्रभाव पड़ता है। क्योंकि कहानी कभी-कभी दोनों फ़िल्मों की ही अच्छी होती है। पर एक साथ होने की वज़ह से वह अपना लाभ नहीं उठा पाती। हाल ही में 11 अगस्त को आमिर खान की लाल सिंह चड्डा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन रिलीज़ हुई है। जिसके परिणाम सभी जगह फैल रहे है। अब अगले हफ्ते में फ़िल्म की कमाई का अंदाजा व तुलना की जा सकती हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular