Thursday, May 9, 2024
HomeBollywoodतैमूर बनेंगे अनिल कपूर के पिता, क्या होगी फ़िल्म की स्क्रिप्ट

तैमूर बनेंगे अनिल कपूर के पिता, क्या होगी फ़िल्म की स्क्रिप्ट

- Advertisement -

 

तैमूर बनेंगे अनिल कपूर के पिता, क्या होगी फ़िल्म की स्क्रिप्ट 1

अनिल कपूर बॉलीवुड में 65 वर्षीय होने के बाद भी एक यंग अभिनेता में गिने जाते है। उनकी फिटनेस और पॉपुलैरिटी इतनी ज़्यादा है कि उनके चर्चे किसी न किसी बात पर होते ही रहते है। उनकी तारीफ उनकी फिटनेस को लेकर हमेशा होती रहती है। हाल ही अभिनेता केस तो बनता ही है शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपना हसी मज़ाक में ख़ुद ही मज़ाक बनाया जिसपर सभी ने ख़ूब आनंद उठाया। साथ ही बातों ही बातों में अभिनेता ने बताया कि कैसे वह करीना और सैफ के बेटे से फ्रेंडली है और अगली फ़िल्म वह उनके साथ करने वाले है।

तैमूर बनेंगे अनिल कपूर के पिता, क्या होगी फ़िल्म की स्क्रिप्ट 2

जिसमें वह नहीं बल्कि तैमूर उनके पिता की भूमिका निभाएंगे। अगर इस शो के बारे में कुछ समझा जाए तो ये एक कॉमेडी शो है जिसमें हर बार एक नए सेलेब्स को अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना करना पड़ता है। शो में रितेश देशमुख और वरुण शर्मा प्रॉसिक्यूटर और डिफेंस की भूमिका निभाते है। वहीं कुशा कपिला जज की भूमिका में नज़र आए। तो ये ही सब अनिल कपूर के साथ भी हुआ जब वह इस शो में गए तो उनसे उनके बॉलीवुड इंडस्ट्री के ख़ास दोस्तों के बारे में पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान आदि का नाम लिया साथ ही वे रनवीर सिंह, रणबीर कपूर और तैमूर का नाम लेते हुए कहते है कि उनके दोस्त उनकी उम्र से कम लोगों के साथ भी है। तैमूर के नाम पर सभी हैरान हुए तभी उन्होंने अपनी ओर तैमूर की साथ फ़िल्म की बात को खोला। इस शो के एपिसोड की बात करें तो ये शो अमेजन मिनीटीवी, अमेजन की मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पर स्ट्रीम होता है। ये ऐसा पहला शो है जिसे कॉमेडी रूप में दिखाया गया है।

तैमूर बनेंगे अनिल कपूर के पिता, क्या होगी फ़िल्म की स्क्रिप्ट 1

जिसमें अब तक कई सेलेब्स आ चुके है। अनिल कपूर को आखरी फ़िल्म जुग-जुग जियो में देखा गया था। जिसमें इनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा को देखा गया था। अब वे एनिमल फाइटर फ़िल्म में भी 2023 में दिखाई देंगे। अभिनेता को मूछें रखना बहुत पसंद है, जो उनपर अच्छी लगती है। क्योंकि अब अभिनेता ने अपनी ओर तैमूर की फ़िल्म की बात कर दी है तो अब सभी लोग उनकी फ़िल्म के लिए बहुत उत्साहित है जिसमें तैमूर उनके पिता का रोल निभा रहे है ये सुनकर लोग बहुत अलग महसूस कर रहे है और देखते ही देखते फ़िल्म को देखने की लोगों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। बता दें अनिल कपूर की फ़िल्म मिस्टर इंडिया, परिंदा, नो एंट्री, बीवी नो 1, लम्हे, नायक, टोटल धमाल, पुकार, लज्जा, ताल, दिल धड़कने दो, विरासत सभी लोगों को बेहद पसंद आई है। अनिल कपूर अपने ज़माने के टॉप एक्टर्स में गिने जाते थे। आज भी उनकी एक्टिंग लाजवाब है।

तैमूर बनेंगे अनिल कपूर के पिता, क्या होगी फ़िल्म की स्क्रिप्ट 4

तैमूर भी एक स्टार किड है जिनकी चर्चा तो उनके जन्म के बाद से हो ही रही है अपनी मां करीना की तरह उनकी पॉपुलैरिटी भी हर बार ऊपर ही जाति रहती है। अब वे अनिल कपूर के साथ फ़िल्म में आएंगे। फ़िल्म की डेट, नाम, टीजर अभी कुछ भी निश्चित नहीं हुआ है बस अभिनेता के मुंह से ये बात सुनी गई है।

1

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular