Thursday, May 2, 2024
HomeBollywoodजीरो के बाद पठान से ऊपर जायेंगे खान कर चुके है अपने...

जीरो के बाद पठान से ऊपर जायेंगे खान कर चुके है अपने शरीर का परिवर्तन, ऐसा क्यों करना पड़ा उन्हें?

- Advertisement -
जीरो के बाद पठान से ऊपर जायेंगे खान कर चुके है अपने शरीर का परिवर्तन, ऐसा क्यों करना पड़ा उन्हें?

शाहरुख खान जिन्हें पूरी दुनिया एसआरके के नाम से जानती है, जो की सिर्फ़ मशहूर अभिनेता नही है बल्कि एक प्रोड्यूसर भी हैं। इन्हें बॉलीवुड की जान और बादशाह भी कहा जाता है, जिन्हें बहुत बड़ी ऑडियंस भी फॉलो करती है। इन्होंने अपनी फिल्मों के लिए बहुत मेहनत और लगन से काम किया है। बाज़ीगर, कुछ कुछ होता है, चक दे इंडिया, रहीस, दिलवाले, हैप्पी न्यू ईयर और न जाने दिल को लुभाने वाली बहुत सी फिल्में इन्होंने भारतीय सिनेमा को दी है वहीं इनकी लड़कीयो की फैन फोलोइंग बहुत ज्यादा है। रेड चिलीज के ये को चेयरमैन बहुत बड़े दानवीर भी हैं। इन्होंने भूकंप से घबराए लोगों की भी मदद की है , ओर साथ ही बच्चे और महिलाओं के शिक्षा प्राप्त हेतु हक को भी दिलवाया है। इन्होंने इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई है, दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहने वाला ये शक्स आज पूरी इंडस्ट्री पर अपनी छाप छोड़ चुका है। खान को अपनी मास्टर्स के दौरान ही ये एहसास हो गया था कि अब उनको एक्टिंग में ही आगे बड़ना है।

जीरो के बाद पठान से ऊपर जायेंगे खान कर चुके है अपने शरीर का परिवर्तन, ऐसा क्यों करना पड़ा उन्हें?

वैसे तो उन्होंने एक्टिंग से जुड़े कई ग्रुप को ज्वाइन किया था साथ ही ग्रैजुएशन के दौरान भी उनका मन वही करने को कहता था और वे अपने मन को ही सुनते थे और छोटे-छोटे स्टेज पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते थे। उन्होंने अपनी कैरियर की शुरुवात छोटे परदे के फ़ौजी सीरियल से की थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद भी किया था, फिर सर्कस, उम्मीद, वागले की दुनिया में उन्होंने अपनी ख़ूब अच्छी प्रस्तुति दी थी। अपनी मां के जाने के बाद भी रुके नहीं और अपने सपनों को पूरा करने दिल्ली से मुंबई चले गए और वहीं फ़िल्म मिलते ही उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी इन सब से यह अंदाज़ा तो आसानी से लगाया जा सकता है कि उनकी ज़िंदगी सरल नहीं थी मेहनत ही उनकी सफलता है और लगन ही उनका इनाम है। काजोल के साथ उनकी फ़िल्म बाज़ीगर से उन्हें पहला अवॉर्ड हासिल किया था। वहीं उनका डांस स्टेप तो आज भी लाखों लोग अभी तक फॉलो कर रहे हैं। उनके डायलॉग्स उनकी एक्टिंग सबको उनका दीवाना बना देती है। उनकी पर्सनेलिटी में अलग ही आकर्षण हैं जो सबको अपनी ओर खीच लेता है। ऐसा नहीं है कि आज उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है तो मेहनत करना छोड़ दिया हो आज भी वह उतनी ही मेहनत करते है।
जीरो के बाद पठान से ऊपर जायेंगे खान कर चुके है अपने शरीर का परिवर्तन, ऐसा क्यों करना पड़ा उन्हें?
चाहे तो वे अब बैठ सकते है पर उन्हें एक्टिंग से और अपने करियर से बेहद प्यार है.और खबरों की माने तो उनके ट्रेनर ने हाल ही में बताया है कि वे 24 साल से खान को ट्रेन कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि आम तौर पर शाहरुख कार्डियो और सर्किट ट्रेनिंग करते थे पर पठान के लिए उन्होंने काफ़ी हेवी लिफ्टिंग की है ताकि वह स्क्रीन पर नॉर्मल से बड़े दिख सके। बता दे की ये शारूख की अपकमिंग मूवी है जिसपर वह बहुत दिनों से काम कर रहे हैं।
जीरो के बाद पठान से ऊपर जायेंगे खान कर चुके है अपने शरीर का परिवर्तन, ऐसा क्यों करना पड़ा उन्हें?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फ़िल्म जनवरी 2023 में रिलीज़ होगी जिसमें खान के साथ पादुकोण, जॉन अब्राहम को भी देखा जायेगा। इस एक्शन फ़िल्म के लिए वे अपनी शानदार बॉडी के साथ तैयार हैं। जिस पर कई लोगों तारीफ़ भी की है ओर उनके फैंस तो उनको देखने के लिए समझो अपना सब्र खो रहे है। खान की आखरी फ़िल्म अब तक की 2018 की थी जिसमें उन्होंने कैटरीना के साथ काम किया था।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular