Thursday, May 2, 2024
HomeBollywoodजानी की बच गई जान, जानिए पूरी दुर्घटना, पर प्रभु कृपा ने...

जानी की बच गई जान, जानिए पूरी दुर्घटना, पर प्रभु कृपा ने नहीं छोड़ा साथ।

- Advertisement -
जानी की बच गई जान, जानिए पूरी दुर्घटना, पर प्रभु कृपा ने नहीं छोड़ा साथ। 1

33 वर्षीय जानी पंजाब के बहुत ही पसंदीदा म्यूजिक कम्पोजर में से एक है। जो हिन्दी व पंजाबी भाषा में गाने भी लिखते हैं। जिसकी लिरिक्स बच्चे और युवाओं के मुंह से हटती भी नहीं है। नाह, क्या बात ए, पछताओगे, फिलहाल, तितलियां, बारिश की जाए ने तो देश के कोने-कोने तक अपनी आवाज़ पहुंचाई है। इनका जन्म गिद्देरबाहा टाउन जो कि भटिंडा के पास स्थित है वहां हुआ था। इन्होंने होटल मैनेजमेंट में भी डिप्लोमा किया हुआ है। अपने कैरियर की शुरुवात इन्होंने एक धार्मिक संगीत “संत सिपाही” से 2012 में की थी। पर नाम की सफलता हासिल इन्हें “सोच” नाम के गाने से हुई जिसे हैरी संधू ने गया था और बी प्राक ने कंपोज किया था। इन्होंने कई गाने लिखने के बाद अपनी ख़ुद की एक म्यूजिक लेबल भी खोले हुई है जिसे देसी मेलोडीज के नाम से भी जानते है और एक्टिंग की बात की जाए तो पिछले साल ही इन्होंने 2021 में जगदीप सिंधु की पंजाबी फ़िल्म क़िस्मत 2 में काम किया है जिसमें इनके साथ लीड रोल में अम्मी वर्क और सरगुन मेहता भी थे।

जानी की बच गई जान, जानिए पूरी दुर्घटना, पर प्रभु कृपा ने नहीं छोड़ा साथ। 2

पर आइए जानते है ऐसा क्या हुआ उनके साथ जो उन्हें भगवान को उनका जीवन बचाने के लिए धन्यवाद कहना पड़ा। खबरों की माने तो सिंगर जानी मंगलवार को शाम अपने दोस्त संग ट्रैवल कर रहे थे कि अचानक तभी उनकी कार मोहली के सेक्टर 22 में दूसरी गाड़ी से टकराने के बाद पलट गई जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। भगवान की कृपा से कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित थे। वरना बात बिगड़ भी सकती थी और सभी को और बुरे हालातों का भी सामना करना पड़ सकता था। वैसे तो ये घटना काफ़ी सीरियस ही थी जिसकी नज़ाकत को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। एक्सीडेंट कैसा भी हो चोट तो आख़िर पहुंच ती है। फ़िलहाल सब कुछ कायदे में है जानी ठीक है इसकी ख़बर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी को दे दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘ आ आंख ने मौत देखी, पर फेर बाबे नानक नु वेख्या, सो आज मौत ते रब दोनों वेखे… मैं ते मेरे दोस्त ठीक आ, बस हल्की-सी चोटे आई, दुआ में याद रखना… जानी ” जिसका मतलब ये है कि वे ईश्वर के बहुत-बहुत आभारी हैं और भगवान धन्यवाद दे रहे की उन्होंने उन्हें और उनके सभी मित्रो को बचा लिया। जिस पर रवि दुबे, गोहर खान, अफसाना खान, कनिका कपूर समेत सेलेब्स ने जानी को बड़े हादसे से बचाने के लिए धन्यवाद का कॉमेंट डाला।

जानी की बच गई जान, जानिए पूरी दुर्घटना, पर प्रभु कृपा ने नहीं छोड़ा साथ। 3

सभी उनके फैंस अब चाहते है कि उनकी तबीयत में जल्दी सुधार हो यही उनके लिए उनके गानों से अधिक बड़ी खुश खबरी होगी। इतने बड़े खतरे से बाहर आने के लिए तो अब दुआओं की आवश्यकता है। तभी वह अपने काम को भी अच्छे से कर पाएंगे। पुलिस की जानकारी से सुनने में तो यह आ रहा है कि एक्सीडेंट की वज़ह दोनों गाड़ियों का चौराहे पर न रुकना ही था। वरना वह शायद आपस में ना टकराती और न ही ऐसी दुर्घटना होती। सच क्या है इसकी जानकारी इखट्टा करने में पुलिस जुट गई है, सच्चाई जल्द ही सभी के सामने आ जायेगी।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular