Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodगदर 2 से एक बार फिर गदर मचाएंगे सन्नी और अमीषा

गदर 2 से एक बार फिर गदर मचाएंगे सन्नी और अमीषा

- Advertisement -

 

गदर 2 से एक बार फिर गदर मचाएंगे सन्नी और अमीषा 1

2001 में आई फ़िल्म गदर ने जमकर गदर मचाया था, यह बात आज की युवा पीढ़ी भले ही याद न हो पर सन्नी देओल के फैंस इस बात को बहुत अच्छे से जानते हैं। देश भर को अपना दीवाना बनाने वाले तारा सिंह और सकीना एक बार फिर से अपनी गदर 2 लेकर आ रहे हैं। जिसमें कहानी अलग होगी पर किरदार वही रहेंगे, बता दें आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 अगस्त को इसकी एक झलक को दिखाया गया था। जिसे देखते ही सभी फ़िल्म की ओर जानकारी के लिए बेसब्र हो गए और थोड़ी ही देर में लाखों लोगों तक ये ख़बर पहुंच गई।

गदर 2 से एक बार फिर गदर मचाएंगे सन्नी और अमीषा 2

बिना कोई पहले ख़बर दिए हुए अचानक से यू ट्यूब पर ये वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें आज़ादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं देकर भारतीय तिरंगा फहराया गया। वीडियो में लोगों को गदर फ़िल्म के गाने की धुन बैकग्राउंड में सुनाई दी, जिसके बाद वे उससे जुड़ी ख़बर के लिए और उत्साहित नज़र आए। तारा सिंह के क़िरदार की लोगों को इतनी याद आने लगी की वे फ़िल्म की रिलीज़ डेट के बारे में पूछने लगे और साथ ही वीडियो पर और उसके मोशन पोस्टर 19 लाख से ज़्यादा व्यूज को देखा गया। इससे यह समझ आता है कि वाकई फ़िल्म 90 के दशक की इमोशन है और जनता दुबारा उसी इमोशन को फिर से जीना चाहती है।

गदर 2 से एक बार फिर गदर मचाएंगे सन्नी और अमीषा 3

जिस प्रकार 75वे आज़ादी के अमृत महोत्सव के इमोशन पोस्टर को शेयर किया गया था उसी प्रकार फ़िल्म पोस्टर को भी दिखाया गया, साथ ही अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें डाली और लोगों को बताया की वे फिर से गदर 2 लेकर उनके दिलों में राज़ करने आ रही हैं। पिछली फ़िल्म की जोड़ी, किरदार, अभिनेता, गाने, डायलॉग्स सभी को बहुत ज़्यादा प्यार मिला था। अब पूरी टीम मिलकर फिर से भी ख़ुशी और आनंद लोगों को देने वाली है। कुछ दिन पहले की ख़बर कुछ ऐसी थी कि फ़िल्म की कहानी लीक हो गई है।

गदर 2 से एक बार फिर गदर मचाएंगे सन्नी और अमीषा 4

पर सनी देओल ने ऐसा कहा की अभी फ़िल्म की कहानी अभी फाइनलाइज नहीं हुई है, पर इतना कहा जा सकता है कि फ़िल्म में फिर से एक नया सस्पेंस होगा और एक्शन को भी और ज़्यादा अमाउंट में दिखाया जायेगा जो गदर में भी नहीं दिखाया गया था। सन्नी देओल के डायलॉग एक बार फिर सिनेमाघरों की दीवारों में गूजेंगे जिसके साथ नई कहानी जुड़ी होगी। फ़िल्म के गानों का भी अब इंतज़ार बड़ जाएगा, क्योंकि पिछली फ़िल्म के गाने अभी तक दिल और जहन से निकले नहीं है पर और आने वालों गानों का स्थान लोगों ने अपने दिलों में बना लिया है। अब जैसे ही फ़िल्म सिनेमाघरों में आएगी वैसे ही दोनों आज के युवा और 90 के दशक के लोग सभी फ़िल्म को देखने जायेंगे, इस फ़िल्म से ये भी हो सकता है की पुराने पार्ट को भी दुबारा देखा जाए क्योंकि फ़िल्म 2001 की है तो बहुत लोग उस फ़िल्म पहले बार नहीं तो दोबारा देखेंगे।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular