Tuesday, April 30, 2024
HomeBollywoodक्यों हो रहा रॉकी भाई ’यश ’ की फ़िल्म का इतना इंतजार...

क्यों हो रहा रॉकी भाई ’यश ’ की फ़िल्म का इतना इंतजार कैसे तय किया इतना लंबा सफ़र

- Advertisement -
क्यों हो रहा रॉकी भाई ’यश ’ की फ़िल्म का इतना इंतजार कैसे तय किया इतना लंबा सफ़र

कुछ ही समय से सबकी आंखों में बस कर यश ने अपना भविष्य अब ख्याति भरा बना लिया है। केजीएफ के ये ऐक्टर का नाम और पर्दे पर अब इंतज़ार अब बना ही रहता है। बच्चे से लेकर बड़े सभी ने इनकी एक्टिंग को बेहद प्यार और सम्मान दिया है। पूरे विश्व में अपनी पहचान और रातों में सबके चहीते यश अब कई लड़कियों के दिल पर भी राज़ कर रहे हैं। साउथ के ये अभिनेता कन्नड़ भाषा में अपनी फ़िल्म बनाते हैं। 2007 से जामबाड़ा हुदुगी से मेहनत करते आए हुए ये अब सही मायने में अपनी सफलता का लुफ्त उठा पा रहे हैं। जिन्होंने गुगली, राजा हुली, मास्टरपीस जैसी भी फ़िल्म की हैं पर अफ़सोस इन्हे इनके किरदार से ज़्यादा लोग नहीं जानते। पेशे से गायक भी है और 35 वर्षीय इस युवक ने 9 दिसम्बर 2016 में राधिका पंडित से शादी कर ली थी। जिन्हें वे खबरे की माने तो फ़िल्म मिस्टर एंड मिसेज रामचारी के बाद से डेट करते आए है। अगर इनके नेट वर्थ यानी की साल भर की कमाई को देखे तो वह 6 मिलियन जो कि भारतीय अंक में 43 करोड़ है, जो की किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अभी तक इन्होंने कई फ़िल्में कर अपना नाम एक अच्छे मेहनती अभिनेता में दर्जित करा लिया है। ये हर मूवी से लगभग 4 से 5 करोड़ चार्ज करते हैं। ये मुकाम उन्हें किसी विरासत में नहीं मिला बल्कि अपनी कड़ी मेहनत से ये इन्होंने कई छोटी जगह काम करके बनाया है, अपना डेब्यू इन्होंने ‘नंदा गोकुला’ सीरियल से किया था। जिसके बाद कई मौके हासिल कर आगे बढ़ते चले गए। निजी जीवन की बात करे तो यश और राधिका का एक पुत्र भी है जिसका नाम आयुष है और बेटी जिसका नाम आर्या है।

क्यों हो रहा रॉकी भाई ’यश ’ की फ़िल्म का इतना इंतजार कैसे तय किया इतना लंबा सफ़र

केजीएफ 2 के बाद यश की लोकप्रियता इतनी बड़ गई है कि दर्शक बेसबरी से इनकी अगली फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। वहींं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यश 19 नाम की फ़िल्म बना रहे है। 19 नाम इसलिए क्योंकि ये इनकी 19वी फ़िल्म होने वाली है। जानकारी के अनुस्वार ये फ़िल्म 2024 में रिलीज़ होगी ओर इस फ़िल्म में इनके साथ-साथ पूजा हेगड़े को भी कास्ट किया जा सकता है।

क्यों हो रहा रॉकी भाई ’यश ’ की फ़िल्म का इतना इंतजार कैसे तय किया इतना लंबा सफ़र

सुनने में तो ऐसा भी आ रहा है कि इस फ़िल्म को पैन इंडिया आधार पर हिंदी, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम में ही रिलीज़ किया जाने वाला है। अब देखना ये होगा कि ये फ़िल्म पहले रिलीज़ होगी या कोई और फ़िल्म इससे पहले आ सकती है। क्योंकि क्जीएफ 2 की एंडिंग में ऐसा दिखाया गया है,  जिससे सभी को यही उम्मीद है कि केजीएफ 3 भी अवश्य आएगी तो वहीं 19 भी चर्चा में है ही। फ़िल्म चाहे जो भी रिलीज़ हो  फैंस तो बस अब यश को पर्दे पर देखना चाहते हैं। उनकी फ़िल्मों ने जनता के दिमाग़ में उनकी एक विश्वास व अच्छे प्लॉट से भरी कहानी की छवि बना ली है जो उनको उठने में बेहद सहायक है। लोग उनसे बहुत उम्मीद लगाए बैठे हैं जिसकी जिम्मेदारी यश पर अब और भी ज़्यादा बड़ गई है। अपनी गुड लुक्स के चलते व अपने डायलॉग बोलने के अलग अंदाज़ ने उन्हें आगे बड़ने का हौसला दिया है जो आम तौर पर मिल पाना आसान नहीं है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular