Tuesday, April 30, 2024
HomeBollywoodक्यों देना चाह रहे है आमिर अक्षय को इनडायरेक्ट चैलेंज, क्या पीछे...

क्यों देना चाह रहे है आमिर अक्षय को इनडायरेक्ट चैलेंज, क्या पीछे हो जायेंगे अक्षय

- Advertisement -
क्यों देना चाह रहे है आमिर अक्षय को इनडायरेक्ट चैलेंज, क्या पीछे हो जायेंगे अक्षय

आमिर खान और अक्षय कुमार ये दोनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, दोनों ने इस मुकाम को हासिल करने में बहुत ज़्यादा मेहनत और लगन से काम किया है। दोनों की तुलना तो एक दूसरे से नहीं की जा सकती क्योंकि दोनों ही पूरे देश के चहीते सितारे हैं। जहां आमिर ने पीके, तारे ज़मीन पर, दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म भारतीय सिनेमा को दी है तो वहीं अक्षय भी पीछे नहीं रहें हैं उन्होंने भी रुस्तम, हेरा फेरी, बेबी, खिलाड़ी जैसी सबकी पसंदीदा फ़िल्म बनाई हैं। दोनों का लक्ष्य हर बार समाज को कुछ न कुछ नई दिशा देने का होता है, दोनों मेहनत से ही उठे है।

पर क्या अब होगी दोनों के बीच बड़ी स्पर्धा जानने के लिए आइए

खबरों की माने तो आमिर खान की फ़िल्म लाल सिंह चड्डा आज कल बहुत सुर्खियों में है, हाल ही रिलीज़ हुए उसके ट्रेलर को भी बेहद पसंद किया जा रहा है जहां उनके साथ करीना कपूर भी नज़र आएंगी, दोनों ने पहले 3 इडियट्स में भी काम किया था जिस फ़िल्म की तारीफ लोग आज भी करने में नहीं चूकते। वहीं अक्षय कुमार की फ़िल्म रक्षाबंधन भी अब आने वाली है वैसे तो हाल ही की उनकी फ़िल्म पृथ्वीराज अपना नाम ज़्यादा नहीं कमा पाई पर अक्षय कभी हार नहीं मानते।

क्यों देना चाह रहे है आमिर अक्षय को इनडायरेक्ट चैलेंज, क्या पीछे हो जायेंगे अक्षय

रक्षाबंधन में उनके साथ भूमि नज़र आएंगी जिनके साथ उन्हें पहले टॉयलेट एक प्रेम कथा में भी देखा गया है, जहां उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। अब अगर दोनों सुपरस्टार्स की फ़िल्म की रिलीज़ डेट की बात की जाए तो दोनों ही आने वाले महीने की 11 अगस्त को रिलीज़ होगी और अब क्योंकि रक्षाबंधन भी नज़दीक है तो सिनेमाघरों में भी जमकर भीड़ होने वाली है। वहीं लोग अब दो बहुत अच्छे विकल्पों के बीच फस गए हैं, उन्हें देखने के लिए दोनों में से किसी एक फ़िल्म को चुनना होगा। वैसे तो आमिर काफ़ी टाइम से अपनी फ़िल्म की डेट को आगे बड़ा रहे थे वह चाह रहे थे उनकी फ़िल्म तब ही रिलीज़ हो जब कोई और फ़िल्म न हो पर अब रक्षाबंधन भी उनके सामने उतर आई है। दोनों ही एक्टर्स अपनी फ़िल्मों के प्रमोशन के लिए उतर आए है।

क्यों देना चाह रहे है आमिर अक्षय को इनडायरेक्ट चैलेंज, क्या पीछे हो जायेंगे अक्षय

कैसे दे रहे है आमिर अक्षय को चैलेंज

अब अगर प्रोमशन की बात की जाए तो आमिर ने सभी पीवीआर सिनेमाघरों से डील कर ली है डील के तहत 65% शोज़ लाल सिंह चड्डा के होंगे और रक्षाबंधन को जगह सिर्फ़ 35% तक ही मिल पाएगी। दोनों के बजट की बात करें तो लाल सिंह का बजट कुछ 180 करोड़ है तो अक्षय की फ़िल्म का बजट भी 60 करोड़ तक है। दोनों ही बजट अच्छे खासे है दोनों की सफलता ही उसका अच्छा परिणाम हो सकता है। पर परिणाम दोनों फ़िल्मों की तरह काफ़ी दिलचस्प होने वाला है, क्या रहेगी ऑडियंस की चॉइस, किसे मिलेगा ज़्यादा प्यार, कौन अपना दाव बेहतर खेलेगा। वैसे तो लोग अब स्क्रिप्ट को ज़्यादा महत्त्व देने लगे हैं तो अब इधर भी उनका जजमेंट स्क्रिप्ट्स से ही होगा, एक्टर की तरफ़ दूसरे तरफ़ देखा जायेगा।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular