Friday, May 3, 2024
HomeBollywoodक्या मिल गई मीका को दुल्हनिया या स्वयंवर जारी रहेगा अभी।

क्या मिल गई मीका को दुल्हनिया या स्वयंवर जारी रहेगा अभी।

- Advertisement -
क्या मिल गई मीका को दुल्हनिया या स्वयंवर जारी रहेगा अभी

मीका सिंह एक भारतीय सिंगर हैं जिन्होंने बस एक किंग, मौजा ही मौजा, धन्नो जैसे गाने गाये हैं। जिनकी आवाज़ से आज युवा वर्ग ख़ूब वाखिफ है और हर बार उनके गाने एक अलग छाप छोड़ जाते है। वेस्ट बंगाल के दुर्गापुर से जन्में हैं शुरुवात से संगीत की दिलचस्पी ने इन्हें आज म्यूजिक इंडस्ट्री का बहुत बड़ा हिस्सा बना दिया है। जिसमें इनके गाने नचले सोनिए, गणेशा, टल्ली, अपुन के साथ व सावान में लग गई आग ने सब पार्टी और शादी में जान डाल रखी है। फंक्शन छोटा हो या बड़ा मीका के गानों के बिना पूरा नहीं होता। इन्होंने गाने में नाम हासिल करने के बाद अपने कदमों को टेलीविजन सीरीज की तरफ़ भी बढ़ाया है।

जिसमें इन्होंने झलक दिखला जा में कंटेस्टेंट थे तो वहीं द वॉइस इंडिया में वे जज थे। वहीं उनका एक और शो स्वयंवर–मीका दी वोटी नाम से 19 जून 2022 को स्टार भारत पर रात 8 बजे से शुरू हुआ है, जिसे डिज्नी हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। खबरों की माने तो मीका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी है। इस शो में उन्होंने ख़ुद को राजा माना है और जो 12 दुल्हन अपना प्रपोजल लेकर आई है वे सब रानियां है। जहां वह सभी के साथ वक़्त बिताएंगे और उसके बाद जो लड़की उन्हें पसंद आएगी वह उसके साथ विवाह करेंगे। सुनने में ऐसा आ रहा है कि करण वाही, कपिल शर्मा, दिव्यांका त्रिपाठी और पंखुरी अवस्थी रोड़ी जैसे छोटे पर्दे के बड़े स्टार सभी इस शो में दिखाई देंगे और मीका को उनकी दुल्हनिया ढूंढने में मदद भी करेंगे। बता दें कि जनता को ये शो बहुत पसंद आ रहा है। मीका की उम्र की बात करें तो वे 45 साल के हो चुके हैं और अब दुल्हनिया को ढूंढने वह फ़िल्मी दुनिया में हैं और अब वे आखरी पड़ाव तक पहुंच चुके हैं और अपनी दुल्हनिया निर्धारित कर चुके हैं। स्वायंवर का ग्रैंड फिनाले अब 25 जुलाई को होगा।

क्या मिल गई मीका को दुल्हनिया या स्वयंवर जारी रहेगा अभी

तो आइए जानते हैं कौन बनेगी मीका की दुल्हनिया

खबरों की माने तो एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने मीका दी वोटी का खिताब अपने नाम करवाने की ठान ली है। वे मीका को अच्छे से जानती हैं साथ ही कई सालों से उनकी दोस्त भी रही हैं। दोनों ने एक दूसरे के सुख दुःख को देखा है, इसलिए जब उन्होंने स्वयंवर की ख़बर मिली तो उन्होंने भी दिस्ती को और गहरे रिश्ते में बदलने की सोची और वे उनके दोस्त को ही लाइफ पार्टनर बनाना चाहती थी ऐसा उन्होंने ख़ुद ही कहा है। साथ ही उन्होंने ऐसा कहा कि मीका अगर किंग हैं तो उनकी क्वीन तो मैं ही बनूंगी। हाल ही में उनकी साथ में एक फोटो भी वायरल हुई थी। जिसपर उन्होंने कहा कि यह फ़ोटो उनके पाठ की है।

क्या मिल गई मीका को दुल्हनिया या स्वयंवर जारी रहेगा अभी

अब सुनने में तो यह आ रहा है कि मीका ने होने वली दुल्हन के लिए काफ़ी तैयारी कर ली है अब देखना ये होगा आख़िर कब होगी उनकी शादी और कौन बनेगी उनकी दुल्हनिया। इंतज़ार अब बड़ता जा रहा है और परिणाम की घड़ी भी निकट है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular