Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodक्या ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में आएंगे दीपिका और रनवीर सिंह?

क्या ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में आएंगे दीपिका और रनवीर सिंह?

- Advertisement -

 

क्या ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में आएंगे दीपिका और रनवीर सिंह? 1

2022 का सबसे चहीता कपल कोई रहा है तो वह है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का, सभी रिपोर्टर्स से उन्हें बहुत फॉलो किया है। हाल ही में उन्होंने बहुत सादा अंदाज़ में शादी की थी, जिसमें आलिया ने बहुत कम मेकअप किया था और लोगों ने उनकी इस चीज़ की सराहना भी की थी और अब उनकी आने वाली फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के चर्चे भी कई दिनों से पूरे देश में चल रहे हैं। फ़िल्म अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है पर सभी को अब तक ये पता चल गया है कि 9 सितंबर को फ़िल्म सिनेमाघरों में आएगी।

क्या ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में आएंगे दीपिका और रनवीर सिंह? 2
1

इससे भी दिलचस्प बात ये है कि फ़िल्म के अगले पार्ट की बातें भी अभी से शुरू हो चुकी हैं। इससे ये कहा जा सकता है कि अयान मुखर्जी की इस फ्रेंचाइजी को लेकर लोग बहुत उत्साह से भरे हुए दिख रहे हैं। वे जल्द ही फ़िल्म को देखना चाहते हैं, इस फ़िल्म को वैसे भी बजट के हिसाब से बॉलीवुड का मार्वल यूनिवर्स कहा जा रहा है। तो ऐसे में फ़िल्म की टीआरपी बहुत बढ़ती नज़र आ रही है, बता दें फ़िल्म के अगले पार्ट में बॉलीवुड की एक और मशहूर जोड़ी दिखने वाली है।

क्या ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में आएंगे दीपिका और रनवीर सिंह? 3

हालांकि इसका अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं हुआ है पर पार्ट 2 दीपका पादुकोण और रनवीर सिंह दिखाई देने वाले हैं। इस ख़बर के आते ही सब जगह बस यही बात छाई हुई है कि जब ये दोनों जोड़ियां एक साथ काम करेंगी, तो कैसी खबरें सामने आएंगी। दर्शकों को पता है कि रणबीर दीपिका का पास्ट रह चुके हैं और रनवीर और आलिया की दोस्ती की बाते दोनों ने ख़ुद काफ़ी विथ करण के शो में की थी। चारों एक्टर्स अच्छे है काम में पर पार्ट 2 की कास्टिंग में मज़ा बहुत ज़्यादा आने वाला है।

क्या ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में आएंगे दीपिका और रनवीर सिंह? 4

खबरों के मुताबिक दीपिका जलदेवी के क़िरदार में दिखने वाली है, क्योंकि अभिनेत्री की तस्वीरें भी बहुत सामने देखी जा रही है। पर रनवीर के क़िरदार से सम्बंधित कोई ख़बर नज़र नहीं आ रही है। अयान मुखर्जी की इस बड़ी फ्रेंचाइजी में, सभी पार्ट्स को आपस में जोड़ा जायेगा जिसमें रणबीर आलिया की जोड़ी और क़िरदार तो समांतर रूप से ही चलेंगे पर और अभिनेता और अभिनेत्री बढ़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। वैसे रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ी है, दोनों ने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और रामलीला में दिल छूने वाला काम किया है।

क्या ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में आएंगे दीपिका और रनवीर सिंह? 5

जिसे अभी तक ऑडियंस भुला नहीं पाई है, अब ऐसे में देखना ये होगा कि ये फ़िल्म सिनेमाघरों में कैसे शोर मचाती है। फिलहाल तो रनवीर दीपिका की फ़िल्म के अगले भाग में आने वाली ख़बर का इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट होते ही खबरें दूसरी दिशा को पकड़ती हुई नज़र आएंगी।

 

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular