Sunday, April 28, 2024
HomeBollywoodक्या ओटीटी पर हिट होगी लाल सिंह चड्डा? या अफ़सोस के साथ...

क्या ओटीटी पर हिट होगी लाल सिंह चड्डा? या अफ़सोस के साथ ही रहना पड़ेगा आमिर को?

- Advertisement -

 

क्या ओटीटी पर हिट होगी लाल सिंह चड्डा? या अफ़सोस के साथ ही रहना पड़ेगा आमिर को? 1

क्या कोई फ़िल्म जिसका बेहद इंतज़ार किया जा रहा हो, वह रिलीज़ होने के बाद क्या फ्लॉप हो सकती है। जी हां ऐसा हो सकता है, हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म लाल सिंह चड्डा का इसका बहुत बड़ा उद्धारण है। ये फ़िल्म 2022 की सबसे अवेटेड फ़िल्म थी, दर्शक रिलीज़ होने से पहले इस फ़िल्म के लिए बहुत उत्साहित थे, वे बेसब्री से फ़िल्म का सिनेमाघरों में आने का इंतज़ार कर रहे थे। पर रिलीज़ होने के बाद कुछ वजाहों के कारण वह उतना प्यार और सम्मान उस फ़िल्म पर नहीं दे पाए और फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित हो गई।

क्या ओटीटी पर हिट होगी लाल सिंह चड्डा? या अफ़सोस के साथ ही रहना पड़ेगा आमिर को? 2

जिसके पीछे के कारण अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर के कहे वाक्य और उनका लोगों के साथ किया हुआ बर्ताव है। जिसके चलते क्योंकि वे जनता को प्यार नहीं दे पाए इसलिए जनता उनकी फ़िल्म को इतना प्यार नहीं दे पाई। जिसको सपोर्ट किया सोशल मीडिया के बॉयकॉट ट्रेंड ने, दिन रात फ़िल्म का विरोध होता रहा, जहां तक की लोग विरोध करने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच गए और परिणाम स्वरूप बड़े अभिनेता अभिनेत्री के होने के बाद भी फ़िल्म कुछ बड़ा नहीं दिखा पाई। अब क्योंकि भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म का चलन बहुत बड़ गया है, तो फ़िल्म को छोटे प्लेटफॉर्म यानी की नेटफ्लिक्स पर डालने की कोशिश चल रही है।

क्या ओटीटी पर हिट होगी लाल सिंह चड्डा? या अफ़सोस के साथ ही रहना पड़ेगा आमिर को? 3

ये स्ट्रेटजी फ़िल्म में लगे पैसे को वसूल करने के लिए की जा रही है। क्योंकि अगर फ़िल्म लोगों तक उनके टीवी और मोबाइल में पहुंच गई तो निश्चित है लोग उसे देखेंगे भी, जब चीज़ हाथ में दे दी जाएगी तो बॉयकॉट ट्रेंड का असर शायद ज़्यादा न रहे और फ़िल्म अपने लगाए गए पैसे को वापस कवर कर पाए। खबरों की मानें तो आमिर खान ने नेटफ्लिक्स के साथ 150 करोड़ की डील करने की सोचा था। जिसके लिए नेटफ्लिक्स द्वारा इंकार कर दिया गया, फिर प्रयास 125 करोड़ का किया गया पर उसमें भी नेटफ्लिक्स की रजामंदी नहीं मिली। नेटफ्लिक्स 80 करोड़ में डील करना चाहती थी पर अंत में डील को 90 करोड़ पर बंद कर दिया गया।

क्या ओटीटी पर हिट होगी लाल सिंह चड्डा? या अफ़सोस के साथ ही रहना पड़ेगा आमिर को? 4

इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाक़ी है, पहले डील न होने का एक कारण यह भी था कि अभिनेता फ़िल्म को 6 महीने बाद ओटीटी पर लाना चाहते थे और इससे पहले वह चीन में इस फ़िल्म रिलीज़ करवाना चाहते थे। पर अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़िल्म अगले आने वाले 6 हफ्तों बाद ओटीटी पर रिलीज़ कर दी जाएगी। सभी को अब तक पता ही होगा की लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड फ़िल्म फॉरेस्ट गंप्प का रीमेक है जिसमें आमिर खान, करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य अहम भूमिका निभाते हुए दिखाए गए हैं। अब प्रशन यह है कि फ़िल्म ओटीटी पर क्या हिट हो पाएगी या फिर फ़िल्म का फ्लॉप होना ही एक मात्र अफ़सोस बचा है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर रिलीज होने के बाद ही दिए जा सकते है। फिलहाल तो कॉन्ट्रोवर्सी जारी है पर कुछ महीने बाद माहोल में परिवर्तन आ सकता है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular