Saturday, May 4, 2024
HomeBollywoodक्या एसएस राजामौली की आरआरआर फ़िल्म को मिल सकता है ऑस्कर? जानिए...

क्या एसएस राजामौली की आरआरआर फ़िल्म को मिल सकता है ऑस्कर? जानिए पूरी ख़बर

- Advertisement -

 

क्या एसएस राजामौली की आरआरआर फ़िल्म को मिल सकता है ऑस्कर? जानिए पूरी ख़बर
1

जैसे जैसे साउथ इंडस्ट्री अपने पांव फैलती जा रही है और एक से एक नई एडिटिंग, नई कहानियों को लोगों के बीच लाती जा रही है। वैसे-वैसे ही उसे बहुत बड़े अवसर प्राप्त हो रहे हैं। पहले इन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने लिए ख़ुद अवसर खड़े किए, अब सफलता ख़ुद इनके पास आना चाह रही है। हाल ही कुछ महीनों पहले रिलीज़ हुई फ़िल्म आरआरआर विदेशों तक में अपना नाम जमा चुकी है। खबरों की माने तो फ़िल्म को 2023 में ऑस्कर दिया जा सकता है।

क्या एसएस राजामौली की आरआरआर फ़िल्म को मिल सकता है ऑस्कर? जानिए पूरी ख़बर
2

जिसके चलते ऑस्कर जूरी और ऑस्कर कमेटी को जूनियर एनटीआर और राम चरन पर विचार करने का मौका मिलेगा। रौद्रम रणम रुधिरम यानी की आरआरआर अभी भी बेहद सुर्खियों में बनी हुई है, जिसे विदेशों से भी तारीफ़ मिल रही है। अब ऐसी ख़बर आई है कि ये फ़िल्म सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फ़िल्म श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीत सकती है। इसने पश्चिमी की सबसे प्रॉमिनेंट फ़िल्मों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया है। बता दें खबरों के मुताबिक सबसे आगे जानें वाली फ़िल्मों में इंडीवायर ने भारत से एसएस राजामौली की आरआरआर का नाम लिया है वहीं दूसरी ओर फ्रांस से बोथ साइड्स ऑफ ब्लेड इस सूची में शामिल है।

क्या एसएस राजामौली की आरआरआर फ़िल्म को मिल सकता है ऑस्कर? जानिए पूरी ख़बर
3

इसके अलावा बेल्जियम से टोरी एंड लोलिता, डेनमार्क से होली स्पाइडर, कोरिया से डिसीजन टू लीव, ऑस्ट्रिया से कोर्सेज तो फ्रांस से एक और वन फाइन मॉर्निंग भी ऑस्कर सूची के सुझाव में आई है। रिपोर्ट के हिसाब से अगर डैनी बॉयल की स्लमडॉग मिलिनेयर ए आर रहमान के म्यूजिक के साथ शानदार निर्देशन और बेस्ट फीचर फ़िल्म में शामिल हो सकती है अपना स्कोर बना सकती है। तो फ़िल्म आरआरआर मेजर कैटेगरीज यानी की क्राफ्ट में क्यों पार्टिसिपेट नहीं कर सकती है? आरआरआर पर गंभीरता से विचार करना चाहिए फ़िल्म का नॉमिनेशन राम चरन और एनटीआर पर विचार करने का मौका देगी। जो की बहुत ही बढ़िया अभिनेता और साथ ही बेहतरीन डांसर भी है। और अपनी एक्टिंग को बहुत बदलाव के साथ ऊपर ले जा चुके हैं।

क्या एसएस राजामौली की आरआरआर फ़िल्म को मिल सकता है ऑस्कर? जानिए पूरी ख़बर
4

इसके साथ अन्य अभिनेता अजय देवगन, आलिया भट्ट के किरदारों को भी ख़ूब सराहना मिली है। अगर अब इस फ़िल्म को ऑस्कर पुरस्कार मिल जाता है तो साउथ इंडस्ट्री का बोलबाला पूरे विश्व में होगा। जिससे भारत की पहचान, नाम और शोहरत में ख़ूब बड़ोत्री होने वाली है। वैसे भी भारत तो साउथ अभिनेताओं का दीवाना है ही पर अब से विदेशी लोग भी इस सूची में शामिल हो चुके हैं। ऐसे ही बाहुबली ने भी अपनी प्रस्तुति बहुत बढ़िया दी थी जिसके बाद अब आरआरआर एक नंबर और आगे बड़ गई है। फ़िल्म में सीन्स को बहुत खूबसूरती के साथ दिखाया गया है, साथ ही कहानी में भी बहुत अच्छे उतार चढ़ाव दिखाए गए है। देखा जाए तो पूरी फ़िल्म दर्शकों को दिल से भाई है अब इंतज़ार सिर्फ़ ऑस्कर अवॉर्ड का किया जा रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular