Sunday, April 28, 2024
HomeBollywoodक्या अब तीसरी बार मां का अहसास महसूस करेंगी करीना

क्या अब तीसरी बार मां का अहसास महसूस करेंगी करीना

- Advertisement -

 

क्या अब तीसरी बार मां का अहसास महसूस करेंगी करीना

आजकल फ़िल्म अभिनेत्रियों के प्रेगनेंट होने की खबरों ने अलग स्थान बनाया हुआ है। हर कोई जानने और बताने में रूचि ले रहा है कि कौन कोन अब नई पीढ़ी को जन्म दे रहा है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की भी बेटी हुई है तो वही पहले आलिया भट्ट फिर कैटरीना फिर विपाशा की प्रेगनेंसी की बात चल रही है। सभी रिपोर्ट्स बस इन खबरों का सच ढूंढने में लगे है। तो अब उसी लिस्ट शामिल हो गई है अभिनेत्री करीना जो पहले से ही 2 बच्चे तैमूर और जहांगीर की मां है। करीना एक बहुत अमीर और फेमस अभिनेत्री है जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी स्थिर पहचान बना ली है। आए दिन उनके स्टाइल और फैशन को सब जगह फॉलो किया जाता है।

क्या अब तीसरी बार मां का अहसास महसूस करेंगी करीना

अपने अच्छे करियर को हासिल करने के बाद उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली थी। हालांकि सैफ की ये दूसरी बीवी थी, क्योंकि पहले उनकी शादी अमृता से हो चुकी थी। करीना ने अपने पिछले प्रेगनेंसी अनुभवों पर एक किताब लिखी थी जो काफ़ी विवाद में रही पर उसमें उन्होंने अपने प्रेगनेंसी के दौरान आए भावों को पाठकों के लिए स्पष्ट रूप से बताया है। उन्होंने बताया की लोग एक एक्ट्रेस को हमेशा फिट देखना चाहते है पर एक बच्चे को जन्म देने के बाद बहुत मुश्किल हो जाता है। गर्भ से उठना भी एक कठिन टास्क जैसा लगता है और वे भी इन सब से गुजरी है और इसके बाद भी करीना ने योग से अपने आप को फिट बनाए रखा है।

क्या अब तीसरी बार मां का अहसास महसूस करेंगी करीना

इन्होंने हिन्दी सिनेमा में भी एक से बढ़कर एक फ़िल्म दर्शकों को दी है जैसे कभी ख़ुशी कभी गम, एक में और एक तू, कुर्बान, बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान व और भी फ़िल्में शामिल है। बता दें करीना हर छोटी से छोटी बात के लिए चर्चा में बनी रहती है। कई स्टेज़ शो, रेडियो शो व होस्टिंग में भी इनकी बहुत दिलचस्पी दिखाई देती है। इनकी जोड़ी को शहीद कपूर, सलमान खान, अक्षय कुमार, के साथ बेहद पसंद किया गया है। ये सभी बॉलीवुड के चमकते सितारे है। जो हर बार अपनी फ़िल्मों से सभी का दिल जीतते रहते है। इनकी इतनी पॉपुलैरिटी के कारण इनके बच्चे भी हर वक़्त लाइम लाइट में दिखाई देते है। तैमूर जो कि इनके बड़े बेटे है वे स्टार किड के रूप में सुर्खियों में बने रहते है। तो वहीं जहांगीर की तस्वीरों को प्यार भरे कैप्शन के साथ करीना अपने अकाउंट पर शेयर करती रहती है। जिसे फैंस और फ्रेंड्स दोनों से बेहद प्यार और दुलार मिलता है।

क्या अब तीसरी बार मां का अहसास महसूस करेंगी करीना

पर क्या अब कोई तीसरा भी आने वाला है प्यार और दुलार पाने। क्या कोई तीसरा भी आ सकता है तैमूर और जहांगीर के साथ खेलने। क्या अब तैमूर भी संभालेंगे दो भाई। अगर खबरों की मान कर चले तो करीना ने हाल ही में एक अल्ट्रासाउंड का फोटो डाला है, जिसमें उन्होंने अपनी बात को सस्पेंस बनाए रखने के लिए लिखा है जैसा आप समझ रहे है, वैसा नहीं है। पर लोग तो शायद उनके तीसरे बच्चे होने की ख़बर की उम्मीद लगा चुके है। वे ऐसा सोच रहे है कि शायद करीना प्रेगनेंट है और तीसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही है। पर इन सब चीज़ को दावे के साथ तब तक नहीं कहा जा सकता जब तक अभिनेता या अभिनेत्री इस पर अपना स्पष्ट बयान न बोल दे। अब रिपोट्स को इन प्रश्नों के जवाब का इंतज़ार करना पड़ेगा। करीना अब अपनी अगली फ़िल्म लाल सिंह चड्डा में दिखाई देंगी।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular