Friday, May 3, 2024
HomeEntertainmentकुछ साउथ स्टार्स जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते

कुछ साउथ स्टार्स जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते

- Advertisement -

 

कुछ साउथ स्टार्स जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते 1

आजकल जितनी ही-ही फ़िल्म रीमेक यानी की वापस भी बनाई जा रही है। सिर्फ़ बॉलीवुड में ही नहीं साउथ में भी कुछ अभिनेता ऐसे है जिनका करियर सिर्फ़ रीमेक पर बना है और खड़ा हुआ है। कुछ एक्टर्स है जिनको रीमेक से कोई परेशानी नहीं होती वे रीमेक करने को तैयार हो जाते है। जिसमें फ़िल्म की कुछ चीज़ बदलकर लोगों के सामने वही फ़िल्म दे दी जाती है। जिसे देखकर कुछ लोग तो कोई विचार नहीं देते, कुछ को ये तरीक़ा बहुत ग़लत लगता है तो कुछ को इस चीज़ की कोई जानकारी ही नहीं होती। क्योंकि उन्होंने पहले वाली फ़िल्म देखी नहीं होती तो उन्हें रीमेक ही नई जैसी लगती है। कहने को तो ये है कि कुछ बड़े अभिनेता भी इन फ़िल्मों को करने को तैयार हो जाते है। पर कुछ है जो इसके बिलकुल खिलाफ होते है उनके हिसाब से ये नहीं होना चाहिए और वे इस चीज़ से बहुत नफ़रत भी करते है। वे हमेशा अपनी ऑडियंस को नई फ़िल्म देना चाहते है एक फ्रेश स्क्रिप्ट पर वह काम करना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि दुबारा वही फ़िल्म देने से क्या मतलब जब सबको पता ही है कि फ़िल्म की कहानी में क्या है। पर कभी-कभी ऐसा भी होता है किसी क्षेत्र की ऑडियंस ने वह फ़िल्म न देखी हो और रीमेक होते ही वह फ़िल्म बड़े पर्दे पर हिट हो जाए। क्योंकि ऐसा भी हुआ है शाहिद कपूर की फ़िल्म कबीर सिंह अर्जुन रेड्डी की रीमेक फ़िल्म है पर इसने बॉक्स ऑफिस पर हद से पार पैसा कमाया है। क्योंकि शायद बहुत बड़ी ऑडियंस ने इसे पहले नहीं देखा था। ऐसे ही हॉलीडे भी एक रीमेक होने के बाबजूद भी हिट रही है। पर साउथ के कुछ स्टार्स ऐसे है जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते।

1. अल्लू अर्जुन

कुछ साउथ स्टार्स जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते 2

पुष्पा के अभिनेता आज देश भर नाम कमा चुके है। पर इन्हें दर्शकों को हर बार कुछ नया देना पसंद है इसलिए ये फ़िल्मों को रीमेक नहीं करते।
2. राणा डग्गुबाती

कुछ साउथ स्टार्स जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते 3

बाहुबली के भल्लालदेव को बनी हुई फ़िल्मों को दुबारा करने से नफ़रत है। इसलिए ऑफर आने पर भी ये उसे इनकार कर देते है और एक नई स्क्रिप्ट की खोज में रहते हैं।
3. विजय देवरकोंडा

कुछ साउथ स्टार्स जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते 4

सबके चहीते विजय आजकल बेहद सुर्खियों में रहने लगे है। इनके लुक्स के पीछे बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस फिदा है। वहीं करियर को लेकर ये बहुत सीरियस है और रीमेक स्क्रिप्ट्स और फ़िल्मों से ये अपनी दूरी बनाकर रखते है।
4. नानी

कुछ साउथ स्टार्स जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते 5

तेलगु फ़िल्मों के सुपर हीरो कई बार अपने मुंह से ये कह चुके है कि रीमेक फ़िल्में इनके लिए नहीं बनी है। हालंकि इनकी फ़िल्म अन्य भाषाओं में रीमेक हो चुकी है। पर ये रीमेक करने का नहीं सोचते।
5. महेश बाबू

कुछ साउथ स्टार्स जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते 6

टॉलीवुड के राजकुमार बहुत सालों से फ़िल्में बना रहे है। पर कभी उन्होंने फ़िल्मों को रीमेक करने का खयाल नहीं लाया। क्योंकि इन्हें नई और शानदार फ़िल्में देना पसंद है।
6. अखिल

कुछ साउथ स्टार्स जो फ़िल्मों को रीमेक करना पसंद नहीं करते 7

नागार्जुन के बेटे ने कई फ़िल्म अपने बल पर बनाई है, कभी रीमेक का सहारा नहीं लिया।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular