Friday, May 3, 2024
HomeBollywoodकुंद्रा की जेल ने क्या कर दिया है, शेट्टी को उनसे दूर??

कुंद्रा की जेल ने क्या कर दिया है, शेट्टी को उनसे दूर??

- Advertisement -

 

कुंद्रा की जेल ने क्या कर दिया है, शेट्टी को उनसे दूर?? 1

भारत की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी आज कल सुर्खियों में बनी हुई है। पहले सुर्खियों में बने रहने की वज़ह थी उनकी फ़िल्में थी जो हिट और सुपरहिट हुई थी। पर आज वज़ह कुछ और है और वह वज़ह है उनके पति राज कुंद्रा। आज रियलिटी शो को जज कर रही शिल्पा मीडिया की नजरों में फस चुकी है। फ़िल्मों के कारण तो उनका बॉलीवुड आज भी में एक तरफा सिक्का है। पर उनके द्वारा कुछ ऐसे काम किए गए हैं जिसकी वज़ह से उनका नाम अब बदनामी का रूप ले रहा है। उनके पति राज कुंद्रा को पुलिस द्वारा जेल में बंद करवा दिया है जिसकी वज़ह है उनके इलीगल काम जी हां राज कुंद्रा का नाम भारत में एडल्ट फ़िल्में जो की बैन है उसे बनाते हुए पकड़ा गाया है।

कुंद्रा की जेल ने क्या कर दिया है, शेट्टी को उनसे दूर?? 2

ये काम नियम अनुसार भारत में पूरी तरीके से प्रतिबंधित है, पर फिर भी ये काम राज कुंद्रा सालों से करते आ रहे थे। वैसे कुंद्रा लंदन से हैं और एक बहुत बड़े बिजनेसमैन भी है, शिल्पा शेट्टी भले ही उनकी दूसरी बीवी हो पर दोनों बेहद ख़ुशी से अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। इसलिए बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी में इनकी जोड़ी ज्यादातर शामिल होती थी। फिलहाल तो कुंद्रा जेल से ज़मानत पर बाहर है पर कोर्ट के मुताबिक ठोस सबूत मिलते है कुंद्रा को वापस जेल में डाल दिया जाएगा। 20–25 दिनों की राहत के बाद वे कभी भी जेल में डाल दिए जा सकते हैं। इस चीज़ का प्रभाव अब मीडिया को राज और शिल्पा के विवाहित रिश्ते पर भी नज़र आ रहा है, हाल ही में शिल्पा को मुश्किल वक़्त में पति को छोड़ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

कुंद्रा की जेल ने क्या कर दिया है, शेट्टी को उनसे दूर?? 3

जिसमें उनके ढंग से ऐसा लग रहा था जैसे वे किसी पार्टी में जा रही हों और बाद की खबरों अनुसार ये बात सच हुई कि शेट्टी जयपुर जा रही थी। वहां राजस्थान के सांसद के बेटे की शादी है जिसमें और भी बड़े-बड़े लोग जैसे सलमान खान, जाने माने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे। शिल्पा शेट्टी के करियर की बात करें तो वे भारतीय सिनेमा को धड़कन, रिश्ते, फिर मिलेंगे, लाइफ इन अ मेट्रो जैसी बेहतरीन फ़िल्में दे चुकी हैं। साथ ही वह कई रियलिटी शो झलक दिखला जा, बिग बॉस, सुपर डांसर, ज़रा नचके दिखा में भी आ चुकी हैं। ये एक सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिनको योगा ट्यूटर भी कहा जाता है क्योंकि इन्होंने 2015 में अपनी एक योगा डीवीडी भी लॉन्च की थी। इन्होंने कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल भी हासिल किया है, ओर भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान की ये ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।

कुंद्रा की जेल ने क्या कर दिया है, शेट्टी को उनसे दूर?? 4

वहीं राज कुंद्रा भी सफल बिज़नेसमैन है जिन्हें ब्रिटिश एशियन सक्सेस में 198 रैंक पर अमीर बिजनेसमैन भी घोषित किया जा चुका है और इन्होंने अपने पैसे को कई प्रॉपर्टी में भी निवेश किया हुआ है पर इसके बाद भी इन्हें ग़लत फ़िल्मों को डायरेक्ट करते हुए पकड़ा गया था। कुंद्रा की ये पहली कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है वह पहले भी क्रिकेट सम्बंधित गलतियों में फस चुके हैं पर एडल्ट फ़िल्म बनाने की उनकी बहुत बड़ी गलती है जिसका परिणाम क्या होगा कुछ भी अभी साफ़ साफ नहीं कहा जा सकता है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular