Tuesday, April 30, 2024
HomeBollywoodकिन कारणों की वजह से आखिर पीछे रह गई "शमशेरा"

किन कारणों की वजह से आखिर पीछे रह गई “शमशेरा”

- Advertisement -
किन कारणों की वजह से आखिर पीछे रह गई “शमशेरा” 1

बॉलीवुड और अच्छी फ़िल्मों के दूरी अब बढ़ती ही जा रही है, जहां किसी टाइम बॉलीवुड सबका भरोसा जीत चुकी थी आज उस ही भरोसे को आने वाली फ़िल्में तोड़ रही है। कोविड के बाद तो कोई भी फ़िल्म अब न तो हिट और ना ही लोगों के दिलों में फिट हो पा रही है। बॉलीवुड से ज़्यादा लोगों को अब साउथ फ़िल्मों की तरफ़ रुचि बड़ रही है। फ्लॉप फ़िल्मों की बात करें तो हाल ही में आई है शमशेरा जो की 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, 150 करोड़ लगाकर बनी व कई प्रोम्शन के बाद भी यह फ़िल्म लोगों के बीच अपना जादू नहीं दिखा पाई और अब तक वीकेंड पर सिर्फ़ 32 करोड़ की कमाई कर पाई है। फ़िल्म में रणबीर कपूर ने अहम भूमिका निभाई और साथ ही संजय दत्त भी हैं।

तो आइए जानते है पांच कारण जिसकी वज़ह से ये नहीं कमा पाई बॉक्स ऑफिस पर पैसा।

  1. कहानी अच्छी होनी चाहिए सिर्फ़ किरदार नहीं

जैसा की सभी जानते हैं, लोगों अब कहानी से सीखते हैं, किसी अच्छे एक्टर को चुनने से बस कुछ नहीं होता। स्क्रिप्ट का अच्छा होना बहुत ज़रूरी है।

  1. धर्म विवाद से बचे

जैसा कि शमशेरा में दिखाया गया है कि अंग्रेज़ बहुत न्यायप्रिय शासक थे और हिंदू दोषी थे जिनकी वज़ह से भारत गुलाम बना था। ऐसा दिखाकर लंबित करण मल्होत्रा ने देश के हिंदुओं के अंदर एक आक्रोश पैदा कर दिया है। जो अब लोगों की मान्यताओं और भावनाओं पर प्रशनचिन्ह लगा रहा है।

  1. दूसरों की गलती से सीखें

जैसे कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, पृथ्वीराज चौहान जैसी बड़े-बड़े अभिनेताओं की फ़िल्म नहीं चल पाई तो इन्हें उससे सीखकर अपनी स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव लाना चाहिए था। जिसे इन्होंने नजरंदाज कर दिया। यह अनदेखी भी एक बहुत बड़ा कारण है। जिस वज़ह से ये लोग उतना प्यार हासिल नहीं कर पा रहे हैं।

  1. संजय दत्त का किरदार
किन कारणों की वजह से आखिर पीछे रह गई “शमशेर” 2

संजय दत्त के द्वारा निभाया गया शुद्ध सिंह का किरदार को लोगों ने ज़्यादा पसंद नहीं किया, इसलिए उनकी एक्टिंग की भी कोई सराहना नहीं हुई। उनके लुक को भी ख़ास महत्त्व नहीं दिया है।

  1. होर्डिंग हासिल करना सब कुछ नहीं है

आज कल फ़िल्म को हिट करवाने के लिए हर जगह होर्डिंग का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे फ़िल्म हिट पर ये प्रयास भी इस शमशेर के लिए असफल हुआ।

किन कारणों की वजह से आखिर पीछे रह गई “शमशेर” 3

फ़िल्म की कहानी को पसंद ही नहीं किया जा रहा है। लोग आज कल बहुत एक्टिव रहने लगे हैं उन्हें हर बार कुछ नया और मनोरंजक चाहिए। साथ ही अब वह समय गया जब उन्हें फ़िल्मी दुनिया की जानकारी नहीं है, अब हर व्यक्ति हर क्षेत्र के विषय में कुछ न कुछ जानकारी तो रखता है। ऐतिहासिक फ़िल्मों को वह पूरा सच जानने वाली बारीकियों से देखता है। सभी अब बनावट और दिखावट को दोनों को ही समझते किसे कैसी रेटिंग देनी यह सब उन्हें पता होता है। अभिनेताओं के लुक्स के साथ उनके काम का महत्त्व अब ज़्यादा बड़ गया है। अब लीड रोल को लोग बाक़ी अन्य किरदारों के साथ भी तुलना करते हैं और छोटे-छोटे आर्टिस्ट को भी पसंद करते है। वह आपके स्टारडम से कम आपकी एक्टिंग को देखना ज़्यादा पसंद करते हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular