Saturday, May 4, 2024
HomeBollywoodकितना कमा लेते है मिलाकर अर्पित और आयुष जानिए कितना है उनका...

कितना कमा लेते है मिलाकर अर्पित और आयुष जानिए कितना है उनका नेट वर्थ।

- Advertisement -
अर्पित और आयुष 1

अर्पिता खान, बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान की बहन हैं। ये सलमान खान की सगी बहन नहीं है, दरसल उन्हें सलमान खान ने गोद लिया है। वे इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने लंदन से फैशन मार्केटिंग मैनेजमेंट में मास्टर्स की हुई है। उनकी परिवार के लोगों ने फ़िल्मों में अपना कैरियर बनया है तो वहीं अर्पिता ने ऐसा नहीं किया, वे अलग करना चाहती थी इसलिए उन्होंने अपना पैशन ही फ़ॉलो किया है। कैरियर अलग होने के बाद भी वे कई बार बॉलीवुड की सुर्खियों में आ जाती हैं। जिसके पीछे की सबसे बड़ी वज़ह है उनके भाई जो अपने हर काम और फ़िल्मों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।

अर्पित और आयुष 2

उनकी फैन फॉल्विंग भी बहुत है सब उन्हें भाईजान के रूप में ज़्यादा पहचानते हैं। उनकी अब हर फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ो रुपया कमाती है, बॉलीवुड में आज उन्हें 20 साल से ऊपर हो चुके हैं, इस बीच उनकी बहुत से कंट्रोवर्सीज हुई है कभी उनकी निजी जीवन को लेकर तो कभी किसी और क्षेत्र में, बता दें दबंग, एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है जैसी फ़िल्म ने इन्हे बहुत आगे लाया है। वहीं कैटरीना, जैकलीन जैसी अभिनेत्री के साथ ये खुलकर काम करते आए है। बता दें, इतना स्टारडम मिलने के बाद भी उनका प्रेम अपनी बहन अर्पिता के लिए कभी कम नहीं हुआ, उन्होंने अर्पिता और आयुष के विवाह में उन्हें रोल्स रॉयस भी उपहार में दी थी।

अर्पित और आयुष 3

अर्पिता ने वैसे तो बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को भी डेट किया है जो ज़्यादा चल ही नहीं पाया और 2 साल बाद उनका ब्रेक अप हो गया। वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोरा कसाथ आगे बड़ गए हैं। आयुष शर्मा की बात की जाए तो वे एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने लवयात्री से अपना डेब्यू किया है और अभी 2021 में उन्हें अंतिम फ़िल्म में देखा गया था। अभी तक इन्होंने बहुत नाम तो खैर हासिल नहीं किया है, क्योंकि उनके कैरियर को शुरू हुए भी ज़्यादा टाइम नहीं हुआ है, पर सलमान के चलते इनकी पहचान भी थोड़ी बहुत बन गई हैं। खबरों की मानें तो आयुष शर्मा अब अगली फ़िल्म कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान के साथ दिखाई देंगे। जहां उनके किरदार का इंतज़ार भी अब किया जा रहा है। उनका विवाह अर्पिता से 2016 में ताज फलकनुमा हैदराबाद में हो गया था और आज उनके 2 बच्चे भी हैं। खबरों की माने तो वे अर्पिता को2013 से डेट कर रहे थे जो कि सफल रहा। दोनों बॉलीवुड खबरों में भी आ जाते हैं वहीं उनके नेट वर्थ की बात अगर की जाए तो अर्पिता 1 से 7 करोड़ तक साल भर में कमा लेती हैं और आयुष एक एक्टर और बिजनेसमैन के रूप में 15 करोड़ कमा लेते हैं। वे भी अच्छी लक्जरी भरी ज़िन्दगी जीते हैं उनके पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और मिनी कूपर जैसी कार भी हैं। उनकी लाइफस्टाइल बहुत महंगी है उसके हिसाब से दोनों कुल मिलाकर अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं जो उनके जीवन के लिए भी ज़रूरी है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular