Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodकाजोल के किन किरदारों को आज तक नहीं भूल पाए है लोग,...

काजोल के किन किरदारों को आज तक नहीं भूल पाए है लोग, ऐसा क्या था उन किरदारों में

- Advertisement -

 

काजोल के किन किरदारों को आज तक नहीं भूल पाए है लोग, ऐसा क्या था उन किरदारों में

90 के दशक से सबके दिलों में राज़ कर रही अभिनेत्री काजोल की जगह बॉलीवुड सिनेमा में कोई नहीं ले पाया है। उन्हें आज भी इंडस्ट्री में उतना ही सम्मान मिलता है जितना पहले मिलता था। बेखुदी से की शुरुवात कर फ़िल्म कभी ख़ुशी कभी गम, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है जैसी हिट फ़िल्में दे कर उन्होंने सभी का बहुत मनोरंजन किया है। इसलिए उनकी गिनती भी एक सुपरस्टार में की जाती है। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में 30 वर्ष पूरे किए है। जिसके चलते सभी बहुत खुश है और इधर उधर उनकी चर्चा भी हो रही है। इन्होंने कई फ़िल्मफेयर अवार्ड्स जीते है जिसमें सबसे ज़्यादा इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस से सम्मानित किया गया है। वैसे तो इनके सभी किरदार हिन्दी सिनेमा में बस गए हैं पर कुछ किरदार ऐसे है जो हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं।

आइए जानते है ऐसे कुछ किरदारों के बारे में।

1. कुछ-कुछ होता है

काजोल के किन किरदारों को आज तक नहीं भूल पाए है लोग, ऐसा क्या था उन किरदारों में

टॉमबॉयईश लड़की हो या संस्कारी दोनों ही किरदार काजोल ने इस फ़िल्म में बखूबी निभाए हैं। जिसमें इन्होंने लड़कियां बास्केटबॉल नहीं खेल सकती ऐसी मान्यताओं को भी तोड़ा है। वहीं दूसरी ओर ये अपने प्यार को कुर्बान करती हुई भी दिखाई गई है। फ़िल्म की कहानी को लोग आज भी पसंद करते है।

2. कभी ख़ुशी कभी ग़म (अंजली)

काजोल के किन किरदारों को आज तक नहीं भूल पाए है लोग, ऐसा क्या था उन किरदारों में

शुरुवात में ये एक बहुत चुलबुली लड़की का किरदार निभाती हुई नज़र आई है। फिर विवाह के बाद ये परिवार का पालन पोषण करती दिखाई गई है। साथ ही इनके कुछ डायलॉग्स तुस्सी बड़े मज़ाकिया हो, राहुल चिल पिल को लोगों ने बहुत पसंद किया है और इसको वक़्त बे वक़्त आज भी इस्तेमाल किया जाता है।

3. माय नेम इज खान

काजोल के किन किरदारों को आज तक नहीं भूल पाए है लोग, ऐसा क्या था उन किरदारों में

मंदिरा का किरदार निभाते हुए काजोल आमिर खान के साथ जच रही है। जिसमें उन्होंने एकल मां और एक नाई के रूप में काम किया है। बहुत ही खूबसूरत दिख रही काजोल ने इस किरदार को ख़ुद भी पसंद किया है। जिसमें उनका विवाह रिज़वान खान से हो जाता है।

4. दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे

काजोल के किन किरदारों को आज तक नहीं भूल पाए है लोग, ऐसा क्या था उन किरदारों में

इनके इस किरदार के चर्चे तो आज भी चलते है। लोग अपनी जिंदगियों में भी इसके डायलॉग्स इस्तेमाल करते हुए देखे गए है। रूढ़िवादी परिवार में एक आदर्श व्यक्ति के बारे में सोचने से लेकर अपने प्यार के लिए खड़ी होती हुई व साथ ही ट्रेन में राज के साथ जाति हुई सिमरन सबके दिल दिमाग़ में बसी हुई है। बाऊजी मुझे जाने दीजिए भी आज तक सबको याद है।

5. दुश्मन में सोनिया

काजोल के किन किरदारों को आज तक नहीं भूल पाए है लोग, ऐसा क्या था उन किरदारों में

मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फ़िल्म में इन्होंने दो क़िरदार निभाए है। जिसमें पहला सोनिया का जो कि बहिमुर्खी था वहीं दूसरा उसका बिलकुल उल्टा यानी कि शांत और सादगी भरा था।6. फना में जूनी

काजोल के किन किरदारों को आज तक नहीं भूल पाए है लोग, ऐसा क्या था उन किरदारों में

आमिर खान ने ख़ुद जूनी के किरदार में काजोल को चुना था। जिसमें वे कश्मीर की एक अंधी महिला के रूप में दिखाई गई है, जो की गणतंत्र दिवस पर नृत्य करने के लिए दिल्ली जाति है। इसमें उनकी प्रेम भरी कहानी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और बहुत लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular