Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodकरीना के बाद अब लोग आलिया भट्ट से भी हुए खफा, ऐसा...

करीना के बाद अब लोग आलिया भट्ट से भी हुए खफा, ऐसा क्या कह दिया उन्होंने?

- Advertisement -

 

करीना के बाद अब लोग आलिया भट्ट से भी हुए खफा, ऐसा क्या कह दिया उन्होंने? 1

हम सभी देख रहें है कि कैसे लोग अभी भी करीना कपूर के कहे वाक्यों को भुला नहीं पा रहे है और मौका मिलते उन बातों को सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरसल, करीना कपूर ने कई बार अपने शब्दों को सादे बिना कुछ ऐसा कह दिया है जिसने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और इस सूची में आमिर खान भी पीछे नहीं हैं, इसलिए दोनों की फ़िल्म लाल सिंह चड्डा का जमकर विरोध हो रहा है। आमिर खान के शब्द की वे भारत में कभी-कभी असुरक्षित महसूस करते हैं, तो वहीं करीना का ऐसा कथन की हम आपको फोर्स नहीं कर रहें हैं। आपको मत देखिए, इससे बहुत फ़र्क़ नहीं पड़ेगा ऐसे वाक्य उनकी ऑडियंस को उनसे दूर कर रहे हैं।

करीना के बाद अब लोग आलिया भट्ट से भी हुए खफा, ऐसा क्या कह दिया उन्होंने? 2

उनका बात-बात पर स्वार्थी स्वभाव और हर वक़्त लोगों पर इल्ज़ाम लगाना उनकी पर्सनेलिटी को नीचे की ओर ले जाता है। उन्हें ये समझना चाहिए कि लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनसे अच्छी फ़िल्मों के साथ एक अच्छे व्यवहार की भी उम्मीद रखते हैं। हालांकि यह बात सबको पता है कि अभिनेत्री करीना को इंडस्ट्री की भी कई अभिनेत्रियां पसंद करती हैं और उनको फॉलो करने की भी कोशिश करती हैं, जिसमें आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है, उन्होंने कई मौके पर उनकी तारीफ कर इस बात को स्वीकारा भी है। पर इसका अर्थ ये नहीं की उनके किए गए हर कार्य को दोहराया जाए, जैसा कि आलिया भट्ट ने किया और लोग उनकी इस बात से बहुत ख़फ़ा भी हैं। जिसका परिणाम ये भी हुआ की उनकी आने वाली फ़िल्म ब्रह्मास्त्र बॉयकॉट ट्रेंड सोशल मीडिया पर चालू हो गया है।

करीना के बाद अब लोग आलिया भट्ट से भी हुए खफा, ऐसा क्या कह दिया उन्होंने? 3

आलिया की डार्लिंगस सक्सेस के बाद सभी उनको ब्रह्मास्त्र में देखने लिए उत्साहित हो रहे थे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ब्रह्मास्त्र अभी आई नहीं है पर लोग ट्रेलर और गानों से ही फ़िल्म से बेहतरीन कहानी की उम्मीद लगा रहे हैं। उसके गाने और ट्रेलर के अलावा आने वाले अगले भागों का भी जमकर इंतज़ार किया जा रहा है और बहुत दिनों से चर्चा भी चल रही है। खबरों की माने तो, यह फ़िल्म 300 करोड़ के बजट पर बनी है, तो अब इसे सफल होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर जमकर प्रस्तुति देनी होगी नहीं तो फ़िल्म फ्लॉप भी हो सकती है। उन्होंने दरसल ये कहा कि “अगर मैं आपको पसंद नहीं हूं तो मुझे मत देखो। मैं इसमें कोई मदद नहीं कर सकती। मैं कुछ भी बोलकर ख़ुद को नहीं बचा सकती, मैं अपने काम के जरिए इसका जवाब दूंगी”।

करीना के बाद अब लोग आलिया भट्ट से भी हुए खफा, ऐसा क्या कह दिया उन्होंने? 4

उनके इस एटीट्यूड के बाद सभी अब नाराज़ है, वे अब तक उनकी फ़िल्म गंगुबाई, डार्लिंग सभी के लिए उन्हें ख़ूब सपोर्ट कर रहे थे पर अब विरोध शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ़ रणबीर कपूर सभी जगह शांत प्रदर्शन कर रहे हैं और अभिनेत्री करीना को भी लोगों से रिक्वेस्ट करनी पड़ी थी कि वे लाल सिंह चड्डा को बॉयकॉट न करें और फ़िल्म देखने जाए। अब देखना ये होगा कि आलिया भट्ट अपने कहे शब्दों को क्या वापस लेंगी या फिर अपनी पहचान, नाम और फ़िल्म के दम पर इसी एटीट्यूड के साथ आगे बड़ेगी।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular