Thursday, May 2, 2024
HomeBollywoodकब सिनेमाघरों में पहुंचेगी सिंघम 3, ट्रिपल डोज के लिए फैंस बेकरार

कब सिनेमाघरों में पहुंचेगी सिंघम 3, ट्रिपल डोज के लिए फैंस बेकरार

- Advertisement -

 

कब सिनेमाघरों में पहुंचेगी सिंघम 3, ट्रिपल डोज के लिए फैंस बेकरार 1

2011 में सिंघम की बेहद सफलता के बाद, फ़िल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा सिंघम 2 को 2014 में रिलीज़ किया गया था। जिसके बाद इसी के चलते कॉर्प्स में सिंबा आई थी जिसे भी बहुत सफलता हासिल हुई थी और अजय देवगन की झलक को भी दिखाया गया था जिसे देखकर सिनेमाघरों में लोगों ने जी तोड़ तालियां बजाईं थी। उन्हे ये अंदाज़ बहुत अच्छा लगा था और इसी की डिमांड के चलते अब जल्द ही सिंहम 3 लोगों के बीच आयेगी। स्वाभाविक है फ़िल्म की कहानी में लीड रोल पुलिस से सम्बंधित ही होगा जैसे कि पहले के पार्ट्स में देखा गया है। पर खबरों की मानें तो इसकी कहानी बहुत दिलचस्प होने वाली है। क्योंकि इसमें अजय देवगन, रनवीर सिंह और अक्षय कुमार तीनों सुपरस्टार्स एक साथ बड़े पर्दे पर देखे जाएंगे। फ़िल्म की कहानी का अंदाज़ा अभी हाल तो नहीं लगाया जा सकता पर क्योंकि फ़िल्म रोहित शेट्टी की है तो वे कॉमेडी और एक्शन दोनों में ही बढ़िया है।

कब सिनेमाघरों में पहुंचेगी सिंघम 3, ट्रिपल डोज के लिए फैंस बेकरार 2

उन्होंने पहले भी गोलमाल के सभी फ़िल्मों में ऑडियंस को बहुत हसाया है और अजय के साथ उनकी ट्विनिंग को तो वैसे भी हर कोई जानता है। हाल ही रोहित ने कहा भी है कि “हमने सिंघम 3 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है, फिलहाल रनवीर अपनी फ़िल्म सर्कस की तैयारियों में लगे हुए है और अजय भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं दोनों के फ्री होते ही हम अगले साल के अप्रैल से सिंघम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे”। जिसे सुनकर सभी दर्शक बहुत खुश है और 2024 की शुरुवात तक सिनेमाघरों में इस फ़िल्म के आने की उम्मीद लगा रहे है। खबरों की मानें तो ये फ़िल्म दुनिया की सबसे बड़ी कॉप फ़िल्म साबित होने वाली है। क्योंकि इस काम कर रहे अभिनेता पहले से ही बहुत नाम हासिल कर चुके है एक्टिंग और कॉमेडी में भी तीनों बेहतरीन है। बाजीराव के डायलॉग्स तो वैसे भी चर्चा में रहते ही है।

कब सिनेमाघरों में पहुंचेगी सिंघम 3, ट्रिपल डोज के लिए फैंस बेकरार 3

अब जिसकी डिमांड और ज़्यादा बढ़ने वाली है। बता दें अजय देवगन की डिमांड बॉलीवुड में बहुत है उनके काम और काम करने के तरीके को सभी पसंद करते आए है। उन्हे नेशनल फ़िल्म फेयर अवॉर्ड से कई बार सम्मानित किया गया है। तन्हा जी के बाद से लोगों की उम्मीद उनसे बढ़ती जा रही है। क्योंकि उनकी इतनी अच्छी प्रस्तुति के बाद हर कोई उनका और अच्छा किरदार देखना चाहता है। वहीं सिंबा के बाद रनवीर को भी सब एक अच्छे खासे किरदार में देखना चाहेंगे और अक्षय कुमार तो वैसे भी सबके चहीते ही हैं। अब देखना ये होगा की बोल बच्चन के बाद कैसे कॉमेडी देंगे रोहित शेट्टी और कैसा एक्शन होगा इस फ़िल्म का बेशक इंतज़ार सभी को रहेगा पर देखना ये होगा ऐसा क्या होगा जो लोगों को उनकी सीट से हिलने नहीं देगा। हर बार ज़्यादा डिमांड सफलता ही लाए ऐसा निश्चित नहीं है पर अच्छी कहानी हमेशा सफलता देगी ये बिलकुल सही है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular