Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodकपूर, आहूजा के घर आई खुशखबरी,सोनम के घर आया बेटा

कपूर, आहूजा के घर आई खुशखबरी,सोनम के घर आया बेटा

- Advertisement -

 

कपूर, आहूजा के घर आई खुशखबरी,सोनम के घर आया बेटा 1

हाल ही कुछ महीने पहले सोनम कपूर आहूजा ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बताया था। आजकल अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बॉलीवुड अभिनेत्रियां बहुत खुलकर आ रही हैं जहां पहले ऐसी बातों को छुपाया जाता था तो वहीं अब बेबी बंप फ्लांट करते हुए भी अभिनेत्रियों को देखा जाता है।

कपूर, आहूजा के घर आई खुशखबरी,सोनम के घर आया बेटा 2

सबसे ज़्यादा ये करते हुए करीना कपूर को उनकी प्रेगनेंसी के दौरान देखा गया था। वहीं आलिया भट्ट ने भी अपनी प्रेगनेंसी की ख़बर सोशल मीडिया के माध्यम से सबको दी थी। उसी बीच सोनम की तस्वीरें भी वायरल हुई जिसको देख लगभग सभी को उनके बच्चे का इंतज़ार होने लगा था। बता दें, 2018 में सोनम कपूर ने बड़े बिज़नेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में धूम धाम से एक फैमिली इवेंट में शादी की थी।

कपूर, आहूजा के घर आई खुशखबरी,सोनम के घर आया बेटा 3

जहां बॉलीवुड के लोग सभी फंक्शन में ज़ोर शोर से शामिल हुए थे। जिसके बाद कपल काफ़ी खबरों में बने रहे थे, और अब उनके मां बनने की ख़बर को नीतू कपूर ने अपने एक पोस्ट के ज़रिए सभी को बता दिया है। उन्होंने पोस्ट में ऐसा लिखा कि 20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का वेलकम किया साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार वालों को धन्यवाद भी किया। जिसमें अनिल कपूर और सुनीता कपूर का नाम भी मेंशन था। जिसके बाद फैंस उनको और उनके परिवार को बधाइयां देते हुए थक नहीं रहे हैं। सभी जगह ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है, चारों तरफ़ से बच्चे का स्वागत किया जा रहा है।

कपूर, आहूजा के घर आई खुशखबरी,सोनम के घर आया बेटा 4

सभी प्यार भरे एमोजिस शेयर कर रहे हैं, अभिनेत्री सोनम और पिता आनंद का कथन भी ऐसा था कि हमें पता है कि ये शुरुवात है, पर अब हमारी ज़िन्दगी हमेशा के लिए बदल गई है। जिसको पड़कर सभी उनकी भववानाओ को समझ पा रहें हैं। आम तौर पर हर महिला प्रेगनेंसी के दौरान कई नए बदलाव से गुजरती है पर वह सबके साथ अपने अनुभवों और तकलीफों को नहीं बता बाती, पर सोनम कपूर अभिनेत्री होने की वज़ह से खुलकर कर इस पर बात करती हुई देखी गई थी। जिसपर उन्होंने कहा कि कैसे उन्हें नई संवेदनाओं का सामना करना पड़ा था, वे कभी-कभी सो नहीं पाती थी क्योंकि उन्हें कई बार बाथरूम जाना पड़ता था वहीं कभी-कभी वह 10 से 12 घंटे तक सोती थी क्योंकि उन्हें होश नहीं होता था।

कपूर, आहूजा के घर आई खुशखबरी,सोनम के घर आया बेटा 5

वैसे उन्हें जल्दी उठना ही पसंद है, साथ में उन्होंने ये भी बताया कि कैसे शुरुवाती दिनों में वह अपनी प्रेगनेंसी को छुपाती थी, क्योंकि वह स्थिति उनके लिए एक दम नई थी तब वे ढीले कपड़े पहनना पसंद करती थी। बता दें सोनम इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा स्टाइलिश मानी जाती हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस के चर्चे हर वक़्त सोशल मीडिया पर डिस्कस किए जाते हैं और इसी कारण लाखों लोग इन्हें फैशन क्वीन के कारण भी फॉलो करते हैं और प्रेगनेंसी दौरान भी उन्होंने इस चीज़ को बरकरार रखा था। अब बेटे के जन्म के बाद फैंस के बीच उत्साह उनके नाम का होगा, जो अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। पर अब जल्द ही कपल इस चीज़ पर ध्यान देकर अपने बेटे का नाम सभी के साथ शेयर करेगा।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular