Saturday, May 4, 2024
HomeEntertainmentकन्नड़ के पांच चर्चा में रहने वाले अभिनेता पूरे देश में नाम...

कन्नड़ के पांच चर्चा में रहने वाले अभिनेता पूरे देश में नाम कमा रहे है।

- Advertisement -
कन्नड़ के पांच चर्चा में रहने वाले अभिनेता पूरे देश में नाम कमा रहे है।

आजकल साउथ का नाम पूरे देश में चल रहा है, यहां के अभिनेता और अभिनेत्री दोनों ही हर जगह नाम कमा रहे है। बाहुबली और केजीएफ जैसी फ़िल्मों की कहानियों ने सबका दिल जीत लिया है। फ़िल्म की एडिटिंग से लेकर किरदारों के चयन से सभी लोग बहुत खुश है। वे अब बॉलीवुड को छोड़ साउथ की फ़िल्मों का इंतज़ार कर रहे हैं। बॉलीवुड की फ़िल्में फ्लॉप होने के बाद तो मानों साउथ की फ़िल्मों का और चमकने का समय आ गया है। उन्हें इस बूस्ट टाइम का फायदा उठाना चाहिए। जो वहां के डायरेक्टर जम कर उठा रहे है जहां केजीएफ 2 भी बेहद सफल रही तो वहीं आरआरआर ने भी जमकर कमाई की है। एनटीआर, राम चरन और रॉकी भाई तो हर जगह पूछे जा रहे है। इन सभी की फैन फॉल्विंग बहुत बड़ गई है तो वहीं प्रभास, काजल, अनुष्का शेट्टी भी सबकी नज़रों में आ गई हैं। एक्शन, रोमांस और थ्रिलर यहां के सभी कैटेगरीज को पसंद किया जा रहे है।

तो आइए जानते है कन्नड़ के ऐसे 5 अभिनेता जिनकी डिमांड अब बहुत तेज़ी से बड़ रही है।

1. यश

कन्नड़ के पांच चर्चा में रहने वाले अभिनेता पूरे देश में नाम कमा रहे है।

रॉकी भाई के नाम से जाने वाले यश अपनी फ़िल्म केजीएफ से सबके चहीते बन गए है। जिसके बाद केजीएफ 2 का इंतज़ार लोगों के बीच और भी बड़ गया था। 2022 में इसके पार्ट 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इन्होंने काफ़ी फ़िल्मफेयर अवार्ड्स भी अपने नाम कराए हुए हैं। बता दें कि इनका जन्म कर्नाटक के हसन गांव में हुआ था। पर आज देश के कोने-कोने में इनकी फ़िल्म देखी जा रही है।

2. सुदीप

कन्नड़ के पांच चर्चा में रहने वाले अभिनेता पूरे देश में नाम कमा रहे है।

हाल ही में रिलीज़ हुई इनकी फ़िल्म विक्रांत ने जमकर पैसा कमाया है। साथ ही ये दबंग 3 में सालमन खान के साथ भी आ चुके है। ये सिर्फ़ कन्नड़ भाषा तक सीमित नहीं है इन्होंने तेलगु, तमिल और हिन्दी भाषा में भी काम किया है। मक्खी, द विलेन, हुच्चा, नंदी, माय ऑटोग्राफ नामक फ़िल्म इन्होंने की हुई है। ये दिखने बहुत फिट और स्मार्ट लगते है।

3. दर्शन

कन्नड़ के पांच चर्चा में रहने वाले अभिनेता पूरे देश में नाम कमा रहे है।

अपने चुने हुए किरदारों की वज़ह से ये अकसर सुर्खियों में रहते है और साथ ही इन्हें चुनौतीपूर्ण किरदारों को करने का बेहद शौक है और धीरे-धीरे ये अपनी उपस्थिति तमिल और तेलगु फ़िल्मों के लिए भी दर्ज़ करा रहे है। इन्होंने अपना करियर छोटे परदे के सोप ओपेरा सीरियल से की थी।

4. उपेंद्र राव

कन्नड़ के पांच चर्चा में रहने वाले अभिनेता पूरे देश में नाम कमा रहे है।

इनकी रुचि कन्नड़, तेलगु और तमिल तीनों भाषाओं में है। साथ ही ये अपनी फ़िल्मों को डब भी करते आए है।इन्होंने फ़िल्म काशीनाथ से अपनी कैरियर की शुरुवात की थी।

5. पुनीत राजकुमार

कन्नड़ के पांच चर्चा में रहने वाले अभिनेता पूरे देश में नाम कमा रहे है।

ये अभिनेता आज हमारे बीच नहीं है पर इनकी एक्टिंग लोगों के दिल और दिमाग़ दोनों में बसी हुई है। इनकी आखरी फ़िल्म 17 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई थी। ये अकसर संदेश उन्मुख सामाजिक फ़िल्मों में एक्टिंग के लिए जाने जाते रहे है। ये साथ ही प्लेबैक सिंगर, टेलीविजन प्रेजेंटर और प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular