Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodऐसी कोन सी बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन...

ऐसी कोन सी बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन ने ठुकरा दिया था

- Advertisement -

 

ऐसी कोन सी बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन ने ठुकरा दिया था

राकेश रोशन के बेटे ऋतिक भारतीय हिंदी सिनेमा फिल्मों में लगभग बीस साल से काम कर रहे है। इन्होंने अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार है से ही अपार प्रेम, सम्मान, पॉपुलैरिटी और अवार्ड्स हासिल कर लिए थे। उसके बाद कभी खुशी कभी गम, कोई मिल गया, क्रिश, क्रिश 3, जोधा अकबर, गुज़ारिश, जिंदगी न मिलेगी दुबारा, अग्निपथ, बैंग बैंग, सुपर 30 इन सभी ने इनके करियर में चार चांद लगा दिए। ये सभी फिल्में हिट हुई थी, जिसकी कहानी, क़िरदार, गाने सभी को बहुत ज्यादा पसंद आए थे।
सभी कहनी एक अनोखी बात लिए हुई थी। वहीं ऋतिक ने इतने बड़े और अच्छे अभिनेता होने की वजह से कुछ फिल्मों को करने से ठुकराया भी है।

तो आइए जानते है ऐसी फिल्में जिन्हे ऋतिक रोशन ने मना कर दिया था। जिसमें बॉलीवुड के साथ साथ कुछ हॉलीवुड की फिल्में भी शामिल थी।

1. बंटी और बबली

ऐसी कोन सी बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन ने ठुकरा दिया था

धूम 2 हिट होने के बाद ऋतिक को ये फ़िल्म करने का मौका मिला था। पर उन्हें ये क़िरदार अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से अच्छा नहीं लगा। इसलिए उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया था।

2. दिल चाहता है

ऐसी कोन सी बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन ने ठुकरा दिया था

फराहन अख्तर की फ़िल्म की स्क्रिप्ट आमिर खान को बहुत पसंद आई थी। और सीड की भूमिका अक्षय खन्ना ने निभाई थी जिसे लोगो ने पसंद भी किया था। पर सबसे पहले ये फ़िल्म ऋतिक को ऑफर की गई थी जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया था।

3. पिंक पैंथर

ऐसी कोन सी बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन ने ठुकरा दिया था

ऋतिक और ऐश्वर्या की जोड़ी को जोधा अकबर और गुजारिश के बाद बहुत प्यार मिला था। जिसके चलते उन्हें ये फ़िल्म ऑफर की गई थी। पर अन्य जगाओं पर व्यस्त होने के कारण ऋतिक ने इस फ़िल्म के लिए मना कर दिया था।

4. रंग दे बसन्ती

ऐसी कोन सी बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन ने ठुकरा दिया था

ये फ़िल्म बहुत अच्छी फिल्मों में से एक मानी जाती है। जिसमें आमिर खान, सोहा खान, शरमन जोशी के साथ और भी बड़े एक्टर्स को एप्रोच किया गया था। जिसमें ऋतिक का नाम भी शामिल था पर वे क्रिश की शूटिंग में तब बिजी थे।

5. फास्ट एंड फ्यूरियस

ऐसी कोन सी बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन ने ठुकरा दिया था

हालांकि ये एक हॉलीवुड फिल्म है, जिसके निर्देशक रॉब कोहेन ने इस फ़िल्म के लिए ऋतिक को चुना था। पर ऋतिक ने हॉलीवुड से ज्यादा प्रिफरेंस बॉलीवुड को दिया था। और इस फ़िल्म को करने से भी मना कर दिया था।

6. आई (हिन्दी रीमेक)

ऐसी कोन सी बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन ने ठुकरा दिया था

विक्रम स्टाटर ’आई’ को साउथ में बहुत सफलता मिली थी। वही फ़िल्म डायरेक्टर्स और निर्देशक ये चाहते थे कि इसके हिंदी रीमेक को ऋतिक बनाए। और फ़िल्म में अच्छा किरदार निभाए पर उन्होंने इसका इनकार किया जिसके बाद महेश बाबू ने अपनी भूमिका निभाई।

ये सारी फिल्में है जिसको ऋतिक रोशन को करने का मौका मिला था,पर कई कारण वश वे इन फ़िल्मों को नहीं कर पाए। कुछ परिस्थितियों वश तो कुछ को उन्होंने खुद ही मना कर दिया था। ऋतिक जानते है कि उन्हें कोन सी फ़िल्म करनी है। इसलिए उन्होंने सोच समझकर ही यह निर्णय लिया होगा।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular