Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodएक बार फिर रक्षाबंधन ने बांधा अक्षय को उनके फैंस से, जानिए...

एक बार फिर रक्षाबंधन ने बांधा अक्षय को उनके फैंस से, जानिए पूरी ख़बर

- Advertisement -

 

एक बार फिर रक्षाबंधन ने बांधा अक्षय को उनके फैंस से, जानिए पूरी ख़बर
1

2 फ़िल्में फ्लॉप होने के बाद भी आज अक्षय कुमार फिर से सबके होटों और दिलों पर राज़ कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म रक्षाबंधन के रिव्यूज बेहतरीन तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फ़िल्म कैसे है इसका अंदाज़ा लोगों के कमेंट्स से लगाया जा सकता है। कई सेलेब्स और पब्लिक दोनों ही फ़िल्म की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। बहुत लोगों ने इसे 2022 की अभी तक की बेस्ट फ़िल्म भी घोषित कर दिया है। जो अपने आप में एक अवॉर्ड से कम नहीं है। फ़िल्म के हर एक सीन ने जनता के दिल को छुआ है और अक्षय कुमार ने हर सीन में जान डाली है। यूजर्स के मुताबिक फ़िल्म ह्यूमर, कॉमेडी और इमोशंस का बढ़िया ब्लेंड, ये सफल होगी ये भी निश्चित रूप से दिखाई दे रहा है। फ़िल्म के साथ-साथ फ़िल्म के गानों की भी जमकर तारीफ़ हो रही है।

एक बार फिर रक्षाबंधन ने बांधा अक्षय को उनके फैंस से, जानिए पूरी ख़बर
2

फ़िल्म में उनके साथ भूमिका भूमि पेंडीकर निभा रही है, जिनकी जोड़ी की तारीफ तो अब समझ लो लोगों के बीच फिक्स ही हो गई है। पहले भी उनके साथ की गई फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा बहुत हिट होकर गई थी। तब से इनके जोड़े को तारीफें ही मिलती आई है। कई फ़िल्म रिवीवर्स तो ये कह रहे है कि फ़िल्म बहुत इमोशनल है आंसू थम नहीं रहे है। बता दें की फ़िल्म डायरेक्टर आनंद एल रॉय की तारीफ़ भी सोशल मीडिया पर बेहिसाब हो रही है। लोग उनकी कहानी से और किरदार चुनाव से अपार खुश है।

एक बार फिर रक्षाबंधन ने बांधा अक्षय को उनके फैंस से, जानिए पूरी ख़बर
3

कोई भी फ़िल्म अगर लोगों को पसंद आ जाए फिर उसे आगे अवार्ड्स मिले ना मिले पर लोगों के दिल में स्थान और आंखों में सम्मान अवश्य ही मिलता है। अक्षय की फ़िल्म हिट हो रही है ये बात एक और उनकी हाल ही की फ्लॉप फ़िल्में दूसरी बात है पर लोगों के रिएक्शन से तो ऐसा नज़र आ रहा है कि उन्होंने पुरानी फ़िल्मों को तो नजरंदाज ही कर दिया हो। अक्षय इस बैक ऐसे कमेंट्स करके वे अक्षय कुमार का हौसला और बढ़ा रहे हैं। अक्षय की यही खासियत है कि वे लोगों से और अपने फैंस से ज़्यादा दूर नहीं रह पाते।

एक बार फिर रक्षाबंधन ने बांधा अक्षय को उनके फैंस से, जानिए पूरी ख़बर
4

फ्लॉप फ़िल्मों के बाद भी अच्छी फ़िल्म बनाने का जोश और समझ उनकी बढ़ती नज़र आती है। वे वास्तव में अच्छी फ़िल्म देने का प्रयास हमेशा से करते आए है और इस बात में कोई दोहराई नहीं है कि वे एक बहुत बड़े सुपरस्टार है। असफलता तो सफलता का ही एक हिस्सा है, ये बात अक्षय और जनता दोनों ही जानते है लेकिन फ्लॉप फ़िल्म का सामना करके नई फ़िल्म फिर से लाना एक हिम्मत और टैलेंट का ही काम कहा जा सकता है। फ़िल्म में भाई बहन के प्यार को बहुत प्यार भरे तरीके से दिखाया गया है।

एक बार फिर रक्षाबंधन ने बांधा अक्षय को उनके फैंस से, जानिए पूरी ख़बर
5

साथ ही समाज में चल रही दहेज़ प्रथा के बारे में भी दर्शाया है, अक्षय का लक्ष्य अपनी फ़िल्मों के माध्यम से समाज में चल रहे स्टीरियोटाइप विचार की ओर दर्शाने का भी होता है। जो लोगों में जागृति पैदा करता है। मनोरंजन के साथ परिवर्तन लाना उनकी आदत ही है, बता दें अक्षय ने वापस अपना स्थान प्राप्त कर लिया है। लाल सिंह चड्डा के साथ रक्षाबंधन भी टॉप पर चल रही है, सफल तो दोनों ही है पर ज़्यादा कमाई किसकी रहेगी ये अभी नहीं कहा जा सकता है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular