Tuesday, April 30, 2024
HomeBollywoodआलिया के कुछ कह दिया शाहरुख के बारे में

आलिया के कुछ कह दिया शाहरुख के बारे में

- Advertisement -

 

आलिया के कुछ कह दिया शाहरुख के बारे में 1

शाहरुख खान बॉलीवुड सिनेमा के एक बहुत पक्के अभिनेता है। जिनकी एक्टिंग से हर कोई इस बात की गारंटी ले सकता है कि उनकी फ़िल्म हिट ही होगी। वे अपने काम से देश के कोने-कोने में रह रहे लोगों को प्रभावित कर चुके है। पुरानी पीढ़ी से लेकर आज तक की नई पीढ़ी सभी उनको जानते है और सभी उनको पसंद भी करते है। सब उनकी फ़िल्मों को बहुत देखते भी है हालांकि ऐसा नहीं है कि शाहरुख की फ़िल्में कभी फ्लॉप नहीं हुई पर उनकी सफ़ल फ़िल्में ज़्यादा है। बता दें शाहरुख के साथ हर अभिनेत्री अपने करियर में एक न एक फ़िल्म ज़रूर बनाना चाहती है।

आलिया के कुछ कह दिया शाहरुख के बारे में 2

साथ ही जितनी भी अभिनेत्रियों ने अभी तक उनके साथ काम किया है सबको उनके साथ काम करके अच्छा लगा है। बता दें शाहरुख खान इस मुकाम तक ख़ुद ही पहुंचे है उन्होंने दिन रात एक कर ये फ़िल्मी दुनिया अपने लिए बनाई है। जिसके वह आज सचमुच हकदार है, उनकी फ़िल्में कुछ-कुछ होता है, करण अर्जुन से लेकर हैप्पी न्यू ईयर, ओम शांति ओम, माय नेम इज खान सभी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर चुकी है। वहीं उनकी 2016 की फ़िल्म डियर ज़िन्दगी भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। ये बहुत ही लाइट फ़िल्म थी जिसमें इन्होंने एक मनोवैज्ञानिक का किरदार निभाया था। जिसमें इनके साथ आलिया भट्ट ने भी काम किया था, जिसमे उन्होंने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई थी जिसे कुछ साइकोलॉजिकल

आलिया के कुछ कह दिया शाहरुख के बारे में 3

समस्याएं थी। दोनों को इस फ़िल्म में पहली बार देखा गया था ओर दोनों ने बेहद अच्छी एक्टिंग भी की थी। आलिया भी एक बहुत अच्छी अभिनेत्री है जिनकी फैन फॉलोइंग भी मिलियन में है साथ ही इन्होंने भी एक से एक फ़िल्म अपने दर्शकों को दी है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, 2 स्टेट्स सभी में इनको ढेर सारी सराहना मिली है। हाल ही उनकी फ़िल्म डार्लिंग्स रिलीज़ हुई है जिसे बहुत देखा जा रहा है और इसी वर्ष आई उनकी फ़िल्म गंगुबाई ने भी बहुत अच्छी कमाई की थी। गंगू में इनके किरदार को बहुत सीरियस तरीके से स्वीकार भी किया गया था।

आलिया के कुछ कह दिया शाहरुख के बारे में 4

इन्हें अभी इंडस्ट्री में आए बहुत ज़्यादा वर्ष नहीं हुए पर इनकी पहचान भी अब बहुत फैल चुकी है। हाल ही में उनसे शाहरुक को कुछ सलाह देने के लिए पूछा गया तो उन्होंने उसका जवाब देते हुए कहा कि में उन्हें क्या एडवाइस दूं मैं तो उनसे ख़ुद एडवाइस लेना चाहूंगी कि वह इतने मैजिकल कैसे है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि “वे एक जादू ख़ुद भी है और जादूगर भी”। ये शब्द सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे है जिसे सुनकर आलिया और शाहरुख दोनों के फैंस बेहद खुश हो रहे हैं। आलिया ने बहुत ही आदर और सम्मान भरे शब्द सभी के सामने कहे जिससे उनका बोंड शाहरुख के साथ कैसा है ये भी दिखाई देता है।

आलिया के कुछ कह दिया शाहरुख के बारे में 5

आलिया और शाहरुख की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था, खबरों की माने तो दोनों की दोस्ती सेट पर और भी बढ़िया हो गई थी और आलिया शाहरुख से जूनियर होते हुए उनको बहुत सम्मान देती आई है। शाहरुख के लिए वैसे तो तापसी पन्नू ने भी एक स्टेटमेंट दिया था जिसे भी लोगों ने बहुत पसंद किया और अब आलिया का कथन भी वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular