Tuesday, April 30, 2024
HomeBollywoodआमिर खान की 5 सुपरहिट फ़िल्म आखिर क्या था स्क्रिप्ट्स में...

आमिर खान की 5 सुपरहिट फ़िल्म आखिर क्या था स्क्रिप्ट्स में ऐसा ?

- Advertisement -
आमिर खान की 5 सुपरहिट फ़िल्म आखिर क्या था स्क्रिप्ट्स में ऐसा ?

मोहम्मद आमिर हुसैन खान उर्फ़ आमिर खान के नाम से जाने वाले ये सिर्फ़ मशहूर भारतीय अभिनेता ही नहीं बल्कि डायरेक्टर व प्रोड्यूसर भी हैं। जो लगभग 30 वर्ष से बेहद शानदार और बहुत चर्चा में रहने वाली फ़िल्में करते आए हैं। कई अवॉर्ड से सम्मानित ये अभिनेता बहुत ही गहराई से अपने किरदार को निभाते हैं। इसलिये ये इंडस्ट्री में परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाने जाते हैं। भारतीय सरकार से पदम श्री और पदम भूषण जैसे बड़े अवार्ड्स को प्राप्त कर इन्होंने युवाओं पर गहरा प्रभाव बनाया हुआ हैं। यादों की बारात, राजा हिंदुस्तानी, तारे ज़मीं पर, रंग दे बसंती जैसी और अन्य एक से बढ़कर एक फ़िल्म इन्होंने अपने जीवन में की है। ये एक साल में एक ही फ़िल्म बनाते इसलिए वे उसकी स्क्रिप्ट भी बहुत सोच समझकर चुनते हैं। फ़िल्मों के साथ-साथ इन्होंने एक शो सत्यमेव जयते को भी होस्ट किया है जिसके कारण उनको संपूर्ण विश्व की ‘टाइम 100’ के सबसे प्रभावी लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया गया था। इनका उद्देशय सिर्फ़ पैसे कमाना कभी नहीं रहा ये बेहद ही अच्छे तरीके से अपनी फ़िल्मों को करते आए है और एक नया संदेश समाज को देते हैं।

बहुत से  अच्छी फ़िल्मों के साथ-साथ आज हम उनकी टॉप 5ऐसी फ़िल्मों पर नज़र डालेंगे जिसने इनको उस किरदारों से नई पहचान दी है।

1. पी. के

आमिर खान की 5 सुपरहिट फ़िल्म आखिर क्या था स्क्रिप्ट्स में ऐसा ?

सबसे प्रथम नंबर पर 2014 की ये फ़िल्म राजकुमार हिरानी के द्वारा डायरेक्ट की गई थी। जिसने बहुत ही रोमांचक और हास्य तरीके से धर्म के नाम पर हो रही चीज़ों का कटाक्ष किया था। बहुत-सी कंट्रोवर्सीज होने के बाद भी यह फ़िल्म दर्शकों को काफ़ी पसंद आई थी जिसमें जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और संजय दत्त जैसे अधिक नामी एक्टर्स ने भी काम किया था।

2. लगान (2001) 

आमिर खान की 5 सुपरहिट फ़िल्म आखिर क्या था स्क्रिप्ट्स में ऐसा ?

आशुतोष ग्वारिकर के द्वारा डायरेक्ट की गई ये फ़िल्म भुज के एक करीबी गांव में शूट की गई थी। ग्रेसी सिंह के साथ रचेल शैली, पॉल ब्लैकथरोन ने भी सहायक किरदार निभाए थे। इसकी कहानी एक स्पोर्ट्स खेल के माध्यम से ब्रिटिश सरकार से अपनी ज़मीं को छुडवाने के ऊपर थी। जिसने लोगों को फ़िल्म देखते वक़्त काफ़ी उत्सुक बना दिया था ये तबकी उनकी अच्छी फ़िल्मों में शामिल हो गई है।

3  तारे ज़मीन पर

आमिर खान की 5 सुपरहिट फ़िल्म आखिर क्या था स्क्रिप्ट्स में ऐसा ?

2007 की ये फ़िल्म आमिर खान ने स्वयं डायरेक्ट की है। इस फ़िल्म में व एक बहुत ही समझदार और सबके पसंदीदा गुरु बने हैं। जो एक डसलेक्सिक बच्चे को उसकी सच्ची पहचान से मिलाते हैं। दर्शील सफारी ने उस बच्चे का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म ने काफ़ी अवॉर्ड जीतकर बॉक्स ऑफिस पर ख़ूब नाम कमाया था।

4. गजनी

आमिर खान की 5 सुपरहिट फ़िल्म आखिर क्या था स्क्रिप्ट्स में ऐसा ?

2008 की ये फ़िल्म ए आर मुरुगडोस के द्वारा लिखी व डायरेक्ट की गई है। जिसकी कहानी एक साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर से गुज़र रहे व्यक्ति के ऊपर थी, जिसकी याददाश्त 15 मिनट में खो जाती थी। इसकी प्रेम कहानी ने भी लोगों को बहुत द्रविभूत कर दिया था।

5. 3 इडियट्स

आमिर खान की 5 सुपरहिट फ़िल्म आखिर क्या था स्क्रिप्ट्स में ऐसा ?

राजकुमार हिरानी की ये फ़िल्म बहुत ही हास्य से भरी थी, जिसमें बच्चों के द्वारा फेस किए जाने वाले प्रेशर को दिखाया और साथ ही माता पिताओं की सोच में परिवर्तन लाने का भी पूरा प्रयास किया गया है। ये फ़िल्म चेतन भगत के उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित थी। जिसे युवाओं ने बेहद पसंद किया है और बॉक्स ऑफिस पर इसने बहुत नाम व ख्याति प्राप्त की है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular