Friday, May 3, 2024
HomeBollywoodआखिर कैसी टक्कर का सामना करेंगे प्रभास और ऋतिक

आखिर कैसी टक्कर का सामना करेंगे प्रभास और ऋतिक

- Advertisement -

 

आखिर कैसी टक्कर का सामना करेंगे प्रभास और ऋतिक 1

भारत में आए दिन फ़िल्मे बनती रहती हैं, इसी वज़ह से इसे फ़िल्मों का सबसे बड़ा हब भी कहा जाता है। खबरों के मुताबिक भारत में साल भर में लगभग 2000 से ज़्यादा फ़िल्में बनती हैं। जिसमें कई बड़ी फ़िल्में एक साथ सिनेमाघरों में पहुंचती हैं और बहुत बड़ी प्रतिस्पर्धा को चैलेंज करती हैं। पहले भी ऐसा कई बार हुआ है कि 2 बड़े समानता से चहीते सितारों की फ़िल्म एक साथ आई हो और ब्लॉकबस्टर पर धमाल कर गई हो। तो अगले वर्ष 2023 में भी ऐसा ही कुछ होने वाला है, खबरों के हिसाब से बॉलीवुड के ऋतिक और साउथ के प्रभास दोनों की फ़िल्म सालार और फाइटर एक साथ सितंबर में आने वाली है।

आखिर कैसी टक्कर का सामना करेंगे प्रभास और ऋतिक 2

हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ने अपनी मोस्ट अवेटेड फ़िल्म की रिलीज़ डेट का अनाउंसमेंट किया है। जिसमें फ़िल्म के पूरे तरीके से आने की संभावना सितंबर में है। पर इस फ़िल्म ने अभी आए बिना ही बॉलीवुड ऋतिक रोशन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श के हिसाब से सालार 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में आएगी, जिसकी ख़बर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी को दी है। पर वहीं कुछ ही दिनों पहले उन्होंने ही बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म फाइटर को लेकर भी अपडेट दिया था।

आखिर कैसी टक्कर का सामना करेंगे प्रभास और ऋतिक 3

जिसमें फाइटर फ़िल्म के टीजर के साथ उन्होंने यह बताया था कि फ़िल्म दर्शकों को 28 सितंबर 2023 को देखने मिल सकती है। 2019 में ऋतिक की फ़िल्म वार ने बेहद प्यार और जी तोड़ पैसे की कमाई की थी। फ़िल्म की कहानी थोड़ी ट्विस्ट थी इसलिए और ज़्यादा पसंद की गई थी। वहीं उसके बाद ऋतिक बड़े पर्दे फ़िल्म फाइटर में दिखाई देंगे। दूसरी तरफ़ प्रभास की आखरी फ़िल्म राधे श्याम बिल्कुल फ्लॉप घोषित हुई थी पर उनकी बाहुबली लोगों के दिलों और दिमाग़ में अभी तक बसी है।

आखिर कैसी टक्कर का सामना करेंगे प्रभास और ऋतिक 4

फ़िल्म के हर एक किरदार को बेहद पसंद किया गया था। तो ऐसे में प्रभास चाहेंगे की उनकी फ़िल्म सफल साबित हो क्योंकि आखरी फ़िल्म फ्लॉप थी। तो वहीं ऋतिक वार की तरह इस बार भी हल्ला मचाने की सोच रहे हैं। दोनों की फॉलविंग और लाइकिंग भी बहुत है, तो मुकाबला लगभग बराबरी का ही होगा। दोनों से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं जिसके चलते दोनों को प्यार मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। पर इस दोनों फ़िल्मों के जेनर और कहानी के बीच एक स्पर्धा हो सकती है। अब अगले वर्ष सिनेमाघरों में पहुंचकर ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आएगा जिससे दोनों की तुलना की जा सकेगी। दोनों की रिलीज़ डेट में परिवर्तन आने की संभावनाएं नज़र तो नहीं आ रही है पर अभी पूरा साल पड़ा है। कब क्या बदलाव का सुझाव आ जाए इसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular