Monday, May 6, 2024
HomeBollywoodअपनी बेटी के साथ बेहद खुश है निक और प्रियंका

अपनी बेटी के साथ बेहद खुश है निक और प्रियंका

- Advertisement -
अपनी बेटी के साथ बेहद खुश है निक और प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा, एक बहुत बड़ी भारतीय अभिनेत्री है। जिन्होंने आज देश विदेश दोनों जगह अपनी बहुत अच्छी छवि बनाई हुई है। इन्होंने अपने कैरियर की 2000 में मिस वर्ल्ड जीतने के बाद 2002 में फ़िल्म हमराज़ से की थी। उसके बाद इन्होंने अंदाज़, मुझ से शादी करोगी, क्रिश, ऐतराज़ में भी कभी लीड एक्ट्रेस तो कभी सहायक किरदारों के लिए भी काम किया है।
अपनी बेटी के साथ बेहद खुश है निक और प्रियंका
बॉलीवुड के बड़े-बड़े सभी अभिनेताओं के साथ इन्होंने काम किया है। चाहे वह अमिताभ बच्चन हो, अक्षय कुमार हो, सलमान खान हो, या शाहरुख खान हो। जहां एक तरफ़ इनकी कुछ फ़िल्म जैसे ब्लैकमेल और करम अपना झलवा नहीं दिखा पाई थी। पर प्रियंका पीछे हटने वालों में से नहीं है, रुकने वालों में से नहीं है। इसलिए उनकी फ़िल्म हर बार उन्हें पीछे नहीं कर सकती तो वहीं गुंडे, मेरी कोम ने इन्हें अलग पहचान दी है। इन्होंने अपने अभी तक के जीवन में कई बड़े अवार्ड्स जीते है। जिसमें सर्वोच्च स्थान पर है, भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी शामिल है। साथ ही इन्हें फॉर्ब्स ने भी विश्व के 100 प्रभावी लोगों में शामिल किया था। इन्होंने कई अवार्ड्स बेस्ट एक्ट्रेस के भी जीतें है। वहीं इन्होंने अपने कदमों को हॉलीवुड तक बड़ा लिया है और वहां की भी फ़िल्मों में काम किया है। ये एक गायिका भी है जिन्होंने गानों की शुरुवात तमिल फ़िल्म थामीजाहन के गाने उलठाई किलाठे से की थी और उसके बाद अब ये और भी क्षेत्रों बड़ गई है।
अपनी बेटी के साथ बेहद खुश है निक और प्रियंका
साथ ही ये एक दानवीर भी है, जो अपने पैसे को अनाथ बच्चों की पढ़ाई के लिए भी दान करती हैं। वहीं ये बहुत लड़कियों की रोल मॉडल है और अपने विचारों को सही और प्रभावित तरीके का गुण भी रखती है। जो की बहुत सराहनीय भी है। छोटे से स्तर से निकली प्रियंका ने ये मुकाम अपने लिए स्वयं ही बनाया है।
अपनी बेटी के साथ बेहद खुश है निक और प्रियंका
जाहिर-सी बात है ये सफ़र उनका आसान नहीं था पर उन्होंने छोटे-छोटे रास्ते अपनाकर आज बहुत बड़ी मंज़िल को अपने नाम कर वा लिया है। अब इनके निजी जीवन पर नज़र डालें तो इनका विवाह अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ 2018 में हो गया था। जो भारत में और अमेरिका दोनों ही जगह काफ़ी चर्चा में भी रहा था। हाल ही में कपल की एक बेटी ने भी वैज्ञानिक तरीके जन्म लिया है, जिसपर सभी बेहद खुश है और उनकी तस्वीरों को भी उनके फैंस वायरल कर रहे है। खबरों की माने तो उनकी बेटी का चेहरा बिल्कुल उनके पिता यानी कि निक जोनस पर गया है। दोनों ही अपनी बेटी के साथ बहुत खुश नज़र आ रहे है। हालांकि बड़े सेलेब्स को ऐसे देखकर बाक़ी लोग भी बहुत खुश होते है और उनके बच्चे से जुड़ी हर ख़बर को सुनने में भी अपनी दिलचस्पी को बड़ा लेते हैं।
अपनी बेटी के साथ बेहद खुश है निक और प्रियंका

बता दें हाल ही में अभिनेत्री अपनी बेटी के साथ अपना 40वा जन्मदिन मानती हुई दिखी थी। जिसमें भी वह बहुत खुश नज़र आ रही है। आजकल तो सभी नए कपल अपने मां बाप बनने की ख़ुशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दे रहे है और पेरेंटिंग को एंजॉय करते हुए भी दिख रहे है। जिस सूची में अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शामिल हो चुके हैं।

 

 

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular