Monday, May 6, 2024
HomeBollywoodअपनी प्रेगनेंसी के बाद कैसे किया आलिया भट्ट ने अपना बेबी बंप...

अपनी प्रेगनेंसी के बाद कैसे किया आलिया भट्ट ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट।

- Advertisement -
अपनी प्रेगनेंसी के बाद कैसे किया आलिया भट्ट ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट।
बॉलीवुड की हाल ही में बनी दुल्हनिया आलिया भट्ट जिन्होंने अप्रैल 14, 2022 में अपने प्यार रणबीर कपूर से शादी कर ख़ुद को सैटल व देश भर के सभी फैंस को खुश कर दिया है। सभी लोग इनके अफेयर के बारे में जानते थे तो वहीं इनके एक होने का इंतज़ार भी कर रहे थे। कई बार रिपोर्टर्स के पूछने पर दोनों एक दूसरे के प्रति जो भावनाएं हैं वह भी दर्शाते थे, सभी इनकी जोड़ी से तो बेहद खुश थे साथ ही दोनों के काम से भी बहुत संतुष्ट है। आलिया ने तो एक से एक बढ़िया फ़िल्म देकर सभी को बेहद खुश रखा है और उनकी इस सफलता से खुश होकर लोग उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ख़ूब प्यार लुटाते रहते है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, 2 स्टेट्स, बद्रीनाथ की दुल्हनिया अब रणबीर की दुल्हनिया बन चुकी है। उनकी फ़िल्मों को लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं और उनके अंदर आए बदलाव को भी समझते हैं। 2012 से 2022 तक आलिया ने अपनी एक्टिंग स्किल्स को बहुत गहरा और प्रभावित बना लिया है, विक्की कौशल के संग की गई फ़िल्म राज़ी ने उन्हें एक देश भक्त के रूप में दिखाया तो वहीं गंगुबाई ने उन्हें जनता की नज़र में संपूर्ण किरदार निभाने वाली बेस्ट एक्ट्रेस में गिनवा दिया है। गंगुबाई ने उन्हें ब्लॉकबस्टर पर ख़ूब पैसा कमा कर दिया है। देखा जाए तो उन्होंने इस फ़िल्म के लिए बहुत मेहनत भी की थी जिसमें वैष्या वर्ग के लोगों के हक़ की बात दिखाई गई है। हाल में इन्होंने साउथ एक्टर राम चरन के साथ भी आरआरआर में थोड़ी देर का रोल कर वहां भी अपनी परछाई छोड़ दी है।
अपनी प्रेगनेंसी के बाद कैसे किया आलिया भट्ट ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट।
उनकी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर भी लोगों को ख़ूब पसंद आया है शुरुवात में उनकी जोड़ी को वरुण धवन के साथ काफ़ी पसंद किया गया था पर उसके बाद शाहिद कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर के साथ भी उन्हें देखा गया था। उनकी एक्टिंग की वज़ह से वह हर अभिनेता के साथ जम जाती हैं। अभी ये अभिनेत्री हॉलीवुड में भी काम करने जा रही है वे काफ़ी दिनों से वहां ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग में लगी है और जिसके लिए वह बहुत दिनों से लंदन में थी। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की ख़बर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी को बताया था जिस पर उन्हें बहुत दुआएं और बधाई मिली है। लंदन से लौटते वक़्त कई पत्रकारों ने उन्हें कैप्चर भी किया और वे अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नज़र आई। वैसे तो बहुत-सी अभिनेत्री सरोगेसी के माध्यम से बेबी करवाती हैं पर आलिया ने अपने बच्चे को ख़ुद जन्म देने की सोची है, शायद वे असल भावनाओं को महसूस करना चाहती हैं, वहीं प्रेगनेंसी को आजकल नए-नए तरीकों से फ्लांट किया जाता है तो आलिया भी वही करती हुई दिखी जिसमें वह बहुत खुश भी थी। सभी ने उनका ख़ूब स्वागत किया और वे रणबीर से गाड़ी में मिलती नज़र आई जहां रणबीर बेहद खुश और उत्साहित बैठे थे। उनकी ज़िन्दगी के ऐसे मोमेंट्स लोग देखते आए और अपनी इस पसंदीदा जोड़ी को और भी देखना चाहते हैं। वे तो उन्हें बड़े पर्दे पर भी साथ में देखना चाहते और 9 सितंबर को रिलीज़ होने वाली फ़िल्म ब्रह्मास्त्र का भी बेसबरी से इंतज़ार कर रहे है।
अपनी प्रेगनेंसी के बाद कैसे किया आलिया भट्ट ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट।
लोगों ने तो उनके साधारण तरीके से शादी के विचार को भी ख़ूब पसंद किया है और उनके शादी में पहने गए कपड़ो को भी वह काफ़ी कॉपी कर रहे हैं। अब सचमुच उनके बच्चे और उनकी फ़िल्म दोनों का इंतज़ार पूरे देश में हो रहा है। वैसे तो इनकी ज़िंदगी में होने वाला नॉर्मल इंसीडेंट भी एक ख़बर का रूप ले ही लेता है।
- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular