सलमान खान को आज बॉलीवुड का बादशाह और भारत का बहुत बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने इस इंडस्ट्री को बहुत अच्छी फ़िल्में दी है। उनके डेब्यू की बात करें तो उन्होंने अपना लीड रोल मैंने प्यार किया से शुरू किया था, वहीं इससे पहले वे बीवी हो तो ऐसी में भी काम कर चुके थे। पर मैंने प्यार किया ने उन्हें प्रथम सफलता दिलवाई, जिसके बाद उन्होंने अपने कैरियर को और ऊपर लेजा कर दिखाया। जिसके कारण आज उन्हें बच्चे से लेकर युवा और युवा से लेकर बड़े उम्र के लोग भी जानते हैं। बड़ी-बड़ी अभिनेत्री सभी इनके साथ एक बार काम करने की ख्वाइश रखती हैं।
सलमान जितना अपनी एक्टिंग उतना ही अपनी शादी के विषय पर भी नोट किए जाते है, क्योंकि वे अब 50 साल से ऊपर हो गए हैं इसलिए सबकी उत्सुकता हर पल बनी रहती हैं। वहीं लोग उनके एटीट्यूड को भी बहुत देखते हैं। वैसे तो ये कई कॉन्ट्रोवर्सी में देखे जाते हैं चाहे वह अब किसी भी क्षेत्र में हो। हर जगह अपने नाम के दम पर परिस्थितियों को अपने हिसाब से मोड लेते हैं। पर ऐसा भी एक शक्स था जिसने किसी समय इन्हें भी फटकारा था। वैसे तो इनकी हुकूमत कहने को चलती आई है पर राजकुमार ने इन्हें तब फटकार लगाई थी जब मैंने प्यार किया की सक्सेस पार्टी में सूरज बड़जात्या ने सलमान को राजकुमार से मिल वाया था। उनसे मिलते ही सलमान ने ऐसा दिखाया जैसे वह उन्हें जानते ही नहीं हो और उन्होंने पूछा की ये कौन है? इस सवाल पर राजकुमार भड़क गए और उन्होंने बोला की अपने पिता सलीम खान से पूछना “मैं कौन हूं” इस पर सलमान चुप रहे और फिर वे जब भी उनसे मिलते तो आदर के साथ ही मिला करते थे।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं था कि राजकुमार ने किसी को फटकार लगाई हो या डाटा हो वे अपनी कड़क जवान के लिए भी जानें जाते थे। उन्होंने बड़ी-बड़ी हस्तियों को भी कई बार डाटा हैं। ऐसा ही एक किस्सा उजागर में तब आया जब मशहूर निर्देशक रामानंद ने कुमार को एक नई फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनाई जिस पर उन्होंने रामानंद को ऐसा कहा कि “यह स्क्रिप्ट तो मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा” इस रामानंद को अपमानित महसूस हुआ और उन्होंने फिर कभी उनसे कुछ नहीं बोला और ना ही कभी उन्हें किसी भी काम में अपने साथ लिया। राजकुमार का निधन 1966 में हो गया था। पर अगर उनके जीवन को देखा जाए तो उन्होंने अपने इंडस्ट्री में दोस्त से ज़्यादा दुश्मन बना रखे थे, उनकी कड़क बात दिलीप कुमार आदि अन्य अभिनेताओं से होती रहती थी और खबरों की माने तो उन्होंने 3 दशकों बाद दिलीप कुमार के साथ सौदागर की थी जिसमें भी वह एक दूसरे से बात नहीं करते थे। उनका ऐसा व्यवहार था जिसे सिर्फ़ वह अपनी इक्षा अनुस्वार ही बदल सकते थे। इंसान जब चाहे अपने आप को बदल सकता है पर बदलने से पहले परिवर्तन लाने की चाह ज़रूरी है।
