Saturday, April 20, 2024
HomeEntertainmentहरियाणवी लड़के के चक्कर में भारत आ गई करोड़पति रूसी लड़की, उसके...

हरियाणवी लड़के के चक्कर में भारत आ गई करोड़पति रूसी लड़की, उसके बाद उसके साथ हुआ कुछ ऐसा कि….

- Advertisement -
हरियाणवी लड़के के चक्कर में भारत आ गई करोड़पति रूसी लड़की, उसके बाद उसके साथ हुआ कुछ ऐसा कि….

प्यार के लिए इंसान क्या क्या नहीं करता है। कभी वो अपनी जान ले लेता है तो कभी दूसरों की। तो कभी दुनिया से लड़ भीड़ जाता है। प्यार में किसी चीज की बंदिश नहीं होती है। न जात-पात की, न तो अमीरी गरीबी की। लेकिन, प्यार अगर देश और सरहद की सीमाएं लांघकर किसी से मिलने आ जाये तो ऐसा प्यार वाकई में खास होता है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है, जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ा जाएंगे की क्या कोई वाकई में प्यार के लिए ऐसा कर सकता है।

मामला हरियाणा का है जहां एक करोड़पति रशियन लड़की एक हरयाणवी लड़के के चक्कर में भारत तक पहुंच आई। इन दोनों की दोस्ती ऑनलाइन डेटिंग के जरिए हुई और कुछ दिनों तक एक दुसरे के साथ बात करने के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। खबरों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही रुस की रहने वाली ये करोड़पति लड़की इस लड़के से शादी करने भारत आ गई। लेकिन, उसके बाद जो हुआ वो काफी हैरान करने वाला है।

आपको बता दें कि इस बात की जानकारी बाकी लोगों को तब हुई जब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले रमेश और रुस की रहने वाली लड़की के बीच दोस्ती सोशल बेवसाइट साइट फेसबुक जरिए हुई थी। दोनों ने एक दुसरे के साथ खुब बातें कि और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था एक दिन रुसी लड़की ने अपने करोड़ों की दौलत और घर परिवार छोड़कर भारत पहुंच आई। लेकिन, सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यह रुसी लड़की काफी पैसे वाली है जबकि लड़का बेहद गरीब है और केवल 12 वीं तक की पढ़ा लिखा है।

काफी मना करने के बावजूद लड़के के घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी हो गए और दोनों ने हिन्दू रीती रिवाज से शादी भी कर ली है। लेकिन, आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि लड़की शादी के बाद भी भारत में ही रहना चाहती है। ये किस्सा वाकई में इस बात का सबूत है कि प्यार में किसी चीज कि कोई दिवार नहीं होती है। लेकिन, अपने घर परिवार को छोड़ सात समुन्दर पार आकर किसी से शादी करना वाकई प्यार की सारी सीमाओं को लांघने के जैसा है। स्थानिय लोगों में इन दिनों इनकी शादी चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। हर गली चौरहे और घर में इन्ही कि शादी के चर्चे हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular